हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
27 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
चुनाव: बंगाल की 30 सीटों पर पहले चरण का मतदान आज, दिग्गजों से लेकर समीकरण तक जानें सबकुछ
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज (27 मार्च) मतदान होगा। इसके तहत पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, जिनमें से अधिकतर सीटें जंगलमहल इलाके में आती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
फैसले की घड़ी: असम की इन 47 सीटों पर मतदान आज, दिग्गजों से लेकर समीकरण तक जानें सबकुछ
असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज (27 मार्च) मतदान होगा। इसके तहत 12 जिलों की 47 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। ये सीटें ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे वाले इलाकों में आती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चार दिन के दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी
चार दिन के दौरे पर आज गोरखपुर आ रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ। यात्रा के पहले दिन यानी 27 को मुख्यमंत्री योगी प्राणी उद्यान का लोकार्पण करेंगे और अंतिम दिन 29 को होली के मौके पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होंगे। 30 मार्च को वापस जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश दौरा: पीएम मोदी आज जशोरेश्वरी और ओरकांडी मंदिर जाएंगे
पीएम मोदी का आज बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम दक्षिणपश्चिमी शतखिरा और गोपालगंज में जशोरेश्वरी और ओरकांडी मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। वह ईश्वर गांव पहुंचेंगे और यहां जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...