फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi to offer prayers at Jeshoreshwari and Orakandi temples in Bangladesh today

बांग्लादेश दौरा: पीएम मोदी आज जशोरेश्वरी और ओरकांडी मंदिर जाएंगे

Sat, 27 Mar 2021 06:18 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Mar 2021 06:18 AM IST
सार

  • जशोरेश्वरी मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है।
  • पीएम, तुंगीपाड़ा में 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक पर भी जाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi to offer prayers at Jeshoreshwari and Orakandi temples in Bangladesh today
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

विस्तार

पीएम मोदी का आज बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम दक्षिणपश्चिमी शतखिरा और गोपालगंज में जशोरेश्वरी और ओरकांडी मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। वह ईश्वर गांव पहुंचेंगे और यहां जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। आपको बता दें कि यह 51 शक्ति पीठों में से एक है। जशोरेश्वरी काली मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है।

विज्ञापन


अपने कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गोपालगंज जिले के तुंगीपाड़ा में 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक पर भी जाएंगे। वह उस स्थान पर जाने वाले पहले गणमान्य भारतीय होंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को देखते हुए बांग्लादेश के अधिकारियों ने सतखिरा में जशोरेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार किया है। बांग्लादेश रवाना होने से पहले, प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीट किया था कि वह प्राचीन जशोरेश्वरी काली मंदिर में देवी काली की पूजा करने के लिए बेकरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मंदिर, जो गोपालगंज के ओरकांडी में स्थित है, यहां सैकड़ों हिंदू मतुआ समुदाय का निवास है, जिनमें से बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि वह विशेष रूप से ओरकांडी में मटुआ समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ अपनी बातचीत के लिए उत्सुक हैं, साथ ही कहा कि यहां से श्री श्री हरिचंद्र ठाकुर जी ने अपने पवित्र संदेश का प्रसार किया।


हिंदू मंदिरों की अपनी यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी अपने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। इसके बाद, वह बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से मुलाकात करेंगे। 



गौरतलब है कि कोरोना के प्रकोप के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला विदेशी दौरा है। इस दौरान वह बांग्लादेश के दो दिन के दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed