फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 24 Aug 2021 07:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Aug 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 24 August Today: Important and big news stories of 24 August updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 24 August Today: Important and big news stories of 24 August updates on Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई

तालिबान संकट: अफगान के हालात पर जो बाइडन और बोरिस जॉनसन ने की बात, आज होगी जी-7 वर्चुअल मीटिंग
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद सामने आए संकट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ अफगानिस्तान के हालात पर बातचीत की। 24 अगस्त यानी आज होने वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के होस्ट जो बाइडन ही हैं। इस दौरान अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा होनी है। जी-7 की यह बैठक बुलाने की मांग ब्रिटेन की ओर से की गई है। अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 24 August Today: Important and big news stories of 24 August updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आज नहीं चलेंगी 27 ट्रेनें, अभी तक 368 ट्रेन प्रभावित और 215 निरस्त, ये है वजह
पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से रेल यातायात व्यवस्था पूरे तरीके से चरमरा गई है। पिछले चार दिनों से प्रतिदिन औसतन सौ से अधिक ट्रेनें इस रूट पर प्रभावित हो रही हैं। मंगलवार को 27 से ज्यादा रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी। रेल संचालन बेपटरी होने से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले लगातार टिकट निरस्त कराने को मजबूर हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 24 August Today: Important and big news stories of 24 August updates on Amar Ujala
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में मौसम बना रहेगा सुहावना, आज बारिश होने की संभावना
दिल्ली में दो दिन हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद उमस काफी परेशान कर रही है। सोमवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने व शुक्रवार व रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 24 August Today: Important and big news stories of 24 August updates on Amar Ujala
अमरिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फैसला: किसानों ने पंजाब बंद की कॉल ली वापस, मुख्यमंत्री के साथ वार्ता आज
पंजाब में जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग व रेलवे ट्रैक चौथे दिन भी जाम है लेकिन राहत की बात है कि किसानों ने पंजाब बंद की कॉल वापस ले ली है। किसानों के साथ प्रशासन की लंबी बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि मंगलवार को किसानों की तीन बजे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक होगी, जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह गन्ना खरीद के नए रेट की घोषणा कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed