फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगे पेट्रोल से छुटकारा! : Maruti Suzuki Dzire और Tata Ace के लिए लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक किट, मिलेगी 250 किमी की रेंज, जानें कीमत

Mon, 23 Aug 2021 08:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 08:10 PM IST
सार

पेट्रोल और डीजल इंजन की गाड़ियां चला रहे लोगों के मन में यह चाहत है कि अगर सीएनजी किट की तरह ही इलेक्ट्रिक किट भी उपलब्ध हो जाए, तो वे उन्हें अपने वाहनों में लगाकर महंगे पेट्रोल और डीजल से छुटकारा पा सकें। 

विज्ञापन
electric vehicle conversion kit for Maruti Suzuki Dzire electric car and Tata Ace
Electric Vehicle Conversion Kit for Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Team-bhp
Maruti Suzuki Dzire Electric Kit Launch Price : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिलचस्पी धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसे देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक मॉडलों को उतारने में लगी हुई हैं। लेकिन फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं। ऐसे में पहले से पेट्रोल और डीजल इंजन की गाड़ियां चला रहे लोगों के मन में यह चाहत है कि अगर सीएनजी किट की तरह ही इलेक्ट्रिक किट भी उपलब्ध हो जाए, तो वे उन्हें अपने वाहनों में लगाकर महंगे पेट्रोल और डीजल से छुटकारा पा सकें। 


तो ऐसे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है कि लोगों के पास अब कस्टमाइजेशन का ऑप्शन है। पुणे स्थित Northway Motorsport (नॉर्थवे मोटरस्पोर्ट) ने पैसेंजर और कमर्शियल दोनों वाहनों के लिए EV conversion kit (इलेक्ट्रिक व्हीकल कनवर्जन किट) लॉन्च की है। जिसे लोग अपनी कारों में लगवा सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने फिलहाल Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) सेडान कार और Tata Ace (टाटा ऐस) के लिए यह इलेक्ट्रिक किट लॉन्च उपलब्ध कराया है। नॉर्थवे मोटरस्पोर्ट का दावा है कि यह वाहन के किसी भी फीचर को बिना प्रभावित किए बेहतर तरीके से काम करेगा। 
electric vehicle conversion kit for Maruti Suzuki Dzire electric car and Tata Ace
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : For Reference Only
मारुति डिजायर के लिए दो किट
ईवी किट निर्माता का कहना है, कि मारुति डिजायर ईवी किट एक प्लग एंड प्ले किट हैं। इन किट का इस्तेमाल करने के लिए कार के पेट्रोल इंजन के अलावा कुछ हटाने की जरूरत नहीं है। यह पेट्रोल इंजन की तरह माउंटिंग पॉइंट का इस्तेमाल करता है। 

बैटरी रेंज
डिजायर के लिए कंपनी ने दो ईवी किट Drive EZ और Travel EZ लॉन्च की हैं। Drive EZ ईवी किट में 120 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलती है। जबकि Travel EZ की ड्राइविंग रेंज 250 किमी है।

टॉप स्पीड
Dzire Drive EZ को फुल चार्ज होने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है, वहीं Dzire Travel EZ को फुल चार्ज होने में 8-10 घंटे का समय लगेगा। इन कारों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा और निजी इस्तेमाल पर 140 किमी प्रति घंटा तक निर्धारित की गई है। 
electric vehicle conversion kit for Maruti Suzuki Dzire electric car and Tata Ace
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
कंपनी ने डिजायर के लिए ईवी कंवर्जन किट की कीमत का एलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग रुपये 5 से 6 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसकी बुकिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इस ईवी किट को ऑर्डर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric vehicle conversion kit for Maruti Suzuki Dzire electric car and Tata Ace
Tata Ace Gold Petrol CX small commercial vehicle - फोटो : Tata Motors
टाटा ऐस कन्वर्जन किट की कीमत
Northway Motorsport ने कमर्शियल व्हीकल Tata Ace के लिए भी Shaandaar और Damdaar नाम से दो EV conversion kit लॉन्च किए हैं। Shaandaar किट फुल चार्ज में 80 से 100 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी। वहीं, Damdaar किट फुल चार्ज पर 160 से 190 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी। Shaandaar किट में बैटरी को चार्ज करने में 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। जबकि फास्ट चार्जर के जरिए इसे सिर्फ 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। टाटा ऐस के लिए ईवी कन्वर्जन किट की कीमत 4.5-5 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन
electric vehicle conversion kit for Maruti Suzuki Dzire electric car and Tata Ace
Electric Car - फोटो : Unsplash
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
नॉर्थवे मोटरस्पोर्ट ने पूरे भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए Bhartiya EV (भारतीय ईवी) के साथ साझेदारी की है। इसकी योजना अगले 3 से 7 महीनों में महाराष्ट्र में एक डीलर और चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed