हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
16 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
गुजरात: जिस स्टेशन पर पीएम मोदी ने बेची चाय, आज करेंगे उसके पुनर्निमाण का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे, जहां वह बचपन में चाय बेचते थे। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा मोदी का गृहनगर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस का पंजाब संकट: सिद्धू के बाद कैप्टन ने बुलाई मंत्री और विधायकों की आपात बैठक
विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े पंजाब के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। प्रदेश कांग्रेस में चल रही कलह अपने चरम पर पहुंच चुकी है। 2017 में अपने बलबूते कांग्रेस को सत्ता में लाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी की खबरें आमने आ रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: कांवड़ यात्रा पर आज स्थिति होगी साफ, प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में रखेगी पक्ष
प्रदेश में कांवड़ यात्रा होगी या नहीं, इस पर शुक्रवार को स्थिति साफ हो जाएगी। आज प्रदेश सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सरकार चाहती है कि इस बार कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध न लगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ श्रीनगर में हो रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...