हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
15 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Independence Day Live: पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, कर रहे हैं राष्ट्र को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, अब राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अभेद्य सुरक्षा-चौकस दिल्ली : सीमाएं सील, जांच अभियान सघन, हिफाजत में लगे 30 हजार जवान
स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए दिल्ली पुलिस व बाकी सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। कल से ही राजधानी की सीमाओं को सील कर दिया गया। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल व सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
IND VS ENG : जो रूट ने लगाया नाबाद शतक, भारत के खिलाफ इंग्लैंड को मिली 27 रनों की बढ़त
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (180*) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन करियर का 22वां शतक जड़ दिया। उनके नाबाद शतक से मेजबान टीम पहली पारी 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त लेने में सफल रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पुलिस लाइन मैदान में फहराएंगे तिरंगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रेसकोर्स पुलिस लाइन स्थित मैदान में तिरंगा फहराएंगे। देहरादून केपरेड मैदान के अब तक तैयार न हो पाने के कारण लगातार दूसरे साल रेसकोर्स में मुख्य आयोजन होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...