हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
15 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
यूपी पंचायत चुनाव : पहले चरण का मतदान आज, 18 जिलों में 3.16 करोड़ लोग करेंगे मताधिकार का उपयोग
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज प्रदेश के 18 जिलों में मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 51176 मतदान केंद्रों पर 3,16,46,162 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली का मौसम: बादलों व सूरज के बीच चल सकती है आंख मिचौली, गर्मी से मिलेगी राहत
राजधानी वासियों को आज से तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार से दिल्ली का मौसम करवट लेगा। तेज रफ्तार हवा के चलने के साथ दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली सरकार का फैसला : अब पांच सितारा होटलों में भी रहेंगे कोरोना मरीज, अस्पतालों में बढ़ाए बेड
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। बुधवार को स्वास्थ्य सचिव ने प्राइवेट अस्पतालों को आदेश जारी किए कि आसपास के होटलों में भी व्यवस्था की जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना संकट : महाराष्ट्र में कड़े प्रतिबंधों के बाद एलटीटी में फिर बढ़ी यूपी-बिहार के प्रवासियों की भीड़
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सार्वजनिक आवागमन पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के एक दिन बाद बुधवार को लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बाहर भारी संख्या में यूपी-बिहार के प्रवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...