फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Car Discounts: ह्यूंदै की कारों पर शानदार ऑफर, होगी 1.5 लाख रुपये तक की बचत

Thu, 15 Apr 2021 07:02 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 07:02 AM IST
विज्ञापन
hyundai car offers april 2021 hyundai car discounts india hyundai car offer price in india hyundai cars india
Hyundai Santro - फोटो : Amar Ujala
नए वित्त वर्ष में ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढो़तरी का एलान किया है। लेकिन दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता Hyundai (ह्यूंदै) अपनी बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी इस महीने अपने पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। यहां जानते हैं अप्रैल के महीने में ह्यूंदै के किस मॉडल की खरीद पर कितने की बचत होगी। 
hyundai car offers april 2021 hyundai car discounts india hyundai car offer price in india hyundai cars india
Hyundai Santro India - फोटो : Instagram
Hyundai Santro
Hyundai India ने कुछ दिनों पहले अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Hyundai Santro को BS6 ईंधन मानक के अनुरूप लॉन्च किया है। इस श्रेणी की अन्य कारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ह्यूंदै सैंट्रो BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं। ह्यूंदै अप्रैल के महीने में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Santro (सेंट्रो) पर 15 हजार रुपये के फायदे और डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऑफर के तहत इसमें कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स सभी शामिल हैं। 
hyundai car offers april 2021 hyundai car discounts india hyundai car offer price in india hyundai cars india
Hyundai Santro Car Delivery - फोटो : Hyundai Social Media
Hyundai Santro बीएस-6 में 1086 cc का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp की पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, Santro BS6 के माइलेज में थोड़ी कमी आई है। सेंट्रो कार भी बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai car offers april 2021 hyundai car discounts india hyundai car offer price in india hyundai cars india
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। Santro बीएस6 कार में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। ह्यूंदै सैंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.67 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.35 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
hyundai car offers april 2021 hyundai car discounts india hyundai car offer price in india hyundai cars india
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 NIOS
ह्यूंदै अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 NIOS (ग्रैंड i10 Nios) पर 45 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस ऑफर के तहत नगद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। यह ऑफर सिर्फ टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर ही उपलब्ध है। हालांकि कंपनी अपने स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल पर 10 हजार रुपये की नगद छूट दे रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed