फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR weather forecast temperature updates and air quality index

दिल्ली का मौसम: बादलों व सूरज के बीच चल सकती है आंख मिचौली, गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 15 Apr 2021 06:30 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 15 Apr 2021 06:30 AM IST
सार

दिल्ली में बुधवार को भी 40 के पार रहा पारा, गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी। गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना, तापमान में होगी हल्की कमी।

विज्ञापन
Delhi NCR weather forecast temperature updates and air quality index
दिल्ली में गर्मी - फोटो : सुदर्शन झा

विस्तार

राजधानी वासियों को आज से तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार से दिल्ली का मौसम करवट लेगा। तेज रफ्तार हवा के चलने के साथ दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 61 फीसदी और न्यूनतम 23 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


विभिन्न इलाकों की बात करें तो अमूमन सभी केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में अधिक सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रिज इलाके में 41.4, पालम में 41, आया नगर में 40.2, जफरपुर में 40.5, मुंगेशपुर, नजफगढ़ और नरेला में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम के करवट लेने के साथ हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके बाद शुक्रवार से मौसम में अधिक बदलाव होगा और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। 

दिल्ली में इस समय लगातार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। साथ ही दिन में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। इससे राजधानी में लगभग लू वाली स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मानकों के अनुसार इसे लू घोषित नहीं किया जा सकता। लू चलने के लिए अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री अधिक या फिर 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होना चाहिए। 

औसत श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को औसत श्रेणी में दर्ज हुई है। एनसीआर में शामिल केवल गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में रही। अगले दो दिनों में धूल भरी हवा चलने की वजह से प्रदूषण के स्तर में हल्का इजाफा हो सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 199 दर्ज किया गया। गाजियाबाद की हवा 247 एक्यूआई के साथ सबसे खराब रही। इसके अलावा एनसीआर के सभी शहर औसत श्रेणी में बने रहे।

सफर के अनुसार, हवा में पीएम 10 के स्तर की वजह से लगातार बदलाव हो रहा है। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम-दक्षिण बनी हुई है। साथ ही अगले दो दिनों में तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ प्रदूषण के स्तर में हल्का इजाफा हो सकता है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 का स्तर 228 और पीएम 2.5 का स्तर 72 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed