हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
14 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Kappa Variant: राजस्थान में कोरोना वायरस के 'कप्पा' वैरिएंट का कहर, 11 मामलों की पुष्टि
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगभग कमजोर पड़ गई है। लकिन कई जगह अभी भी कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहीं राजस्थान में कोरोना वायरस के कप्पा स्वरूप से संक्रमित 11 मरीज मिले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब: मोहाली में स्कूल रहेंगे बंद, कॉलेज और कोचिंग सेंटर आज से खुलेंगे, लेकिन माननी होंगी ये शर्ते
कोरोना संक्रमण के कमजोर पड़ने के साथ ही मोहाली प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू हटाने संबंधी आदेश जारी किया है। इसके साथ ही अब इंडोर में होने वाले कार्यकर्मों में 100 और आउटडोर में 200 लोग शामिल हो सकेंगे। हालांकि सभी स्कूल अभी बंद रहेंगे। कॉलेज, कोचिंग सेंटर और उच्च ट्रेनिंग संस्थान खुल सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आशंका : दिल्ली सहित मेट्रो शहरों पर हो सकता है आतंकी हमला, टारगेट किलिंग का अंदेशा
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिल्ली सहित देश के मेट्रो शहरों समेत कई शहरों पर हमला करा सकती है। आतंकियों को मानव बम बनाकर या फिर टारगेट किलिंग के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...