हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
12 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
गुजरात: सीएम पद की रेस में इन चार नेताओं के नाम, आज भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
गुजरात विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले ही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले महीने अगस्त में बतौर सीएम पांच साल पूरे करने वाले रूपाणी के अचानक इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, इन जिलों में करेंगे समीक्षा बैठक
दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद थोड़ी देर ठहरकर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से कुशीनगर रवाना हो जाएंगे। वहां दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को गोरखपुर वापस आ जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अहम दौरा : आज से 14 सितंबर तक भारत की यात्रा पर जॉन केरी, करेंगे जलवायु कार्रवाई पर बातचीत
जलवायु संकट से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी भारतीय समकक्षों से बातचीत के लिए 12 से 14 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जमीन से आसमान तक मुसीबत : बरसात में ठहर गई दिल्ली, बह गए सरकारी दावे
एक दिन की बारिश ने शनिवार को राजधानी की रफ्तार थाम दी। तड़के शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक नहीं रूका और दिल्ली रूक-रूक हो रही बारिश में भीगती रही। पूरा दिन लोग जलजमाव व जाम के झाम से जूझते नजर आए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...