हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
04 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Ukraine Russia War Live: यूक्रेन के जापोरीझझया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग, बुडापेस्ट से भारत लौटे 219 भारतीय नागरिक
रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। खेरसान में हुए रूसी हमले में नौ लोगों की जान चली गई। इस बीच बेलारूस में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई लेकिन ये वार्ता भी बेनतीजा रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीय ध्यान दें- बड़े बैग न ले जाएं, तख्ती पर लिखें ये पांच शब्द, जानिए क्या नहीं करना है?
युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीयों के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय ने एडवायजरी जारी की है। ताकि छात्रों को वहां दिन गुजारने में आसानी हो। गुरुवार शाम जारी एडवायजरी में कहा गया है कि शहर में हालात और बिगड़ सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीयों या उनके समूह के पास एक सफेद झंडा या सफेद कपड़ा होना चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
IND vs SL Live Streaming: रोहित की कप्तानी में पहली बार टेस्ट खेलने उतरेगी टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण
भारत और श्रीलंका के बीच आज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। भारतीय टीम पहली बार रोहित शर्मा की अगुआई में टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली का मौसम : आज चलेगी तेज हवा, खिली रहेगी धूप
राजधानी का मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन का पारा चढ़ने के साथ गर्मी का मीटर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चल सकती है और धूप खिली रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...