दिल्ली में गर्मी से कुछ राहत मिल जाए इसके लिए लोग दुआएं कर रहे थे। शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में मानसून आया और तेज बारिश हुई। बारिश से लोगों को राहत तो मिली लेकिन कुछ देर में ही दिल्ली के इंतजामों की पोल खुल गई। बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। भरे पानी के कारण लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। इस बारिश ने यह भी बता दिया कि जो हाल तीन दशक पहले थे वही अभी भी हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवह हैं कि जो हालत जो हालत मिंटो रोड की 1990 में थी वही आज भी है।
यह तस्वीर मिंटो रोड की है, जो 28 साल पहले 1990 में ली गई थी। हालात आज भी ऐसे ही हैं जो पहले थे। दिल्ली में आज भी बारिश से उतना ही भर जाता है जितना पहले भरता था। हां फर्क है तो सिर्फ इतना कि यह तस्वीर ब्लैक एंड वाइट से कलर हो गई है।
यह तस्वीर भी मिंटो रोड की है जो 2013 जुलाई में ली गई थी। स्थिति जस की तस है। बारिश के कारण मिंटो रोड रेलवे ब्रिज के नीचे भयंकर पानी भर जाता है। कई वाहन भी यहां पर फंस जाते हैं जिन्हें बमुश्किल यहां से निकाला जाता है।
इस बारिश के कारण लक्ष्मी नगर, सचिवालय, मंडी हाउस, करोल बाग नोयडा सहित फरीदाबाद के भी कई हिस्सों में पानी भर गया।
भारी गर्मी के बीच बारिश ने काफी राहत दी। लोगों ने खूब मस्ती भी की। बच्चें बड़े सब नाहते दिखे तो कुछ बाइक पर बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए।