फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा विश्व कप में चैंपियन को लेकर कुलदीप यादव की भविष्यवाणी, मैच से पहले बताया विजेता टीम का नाम

Sat, 14 Jul 2018 09:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav and kl rahul predict fifa world cup 2018 champion team
kuldeep yadav and kl rahul

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में छह विकेट चटकाने वाले चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के सितारे बुलंदियों पर हैं। मिशन इंग्लैंड पर टीम इंडिया के साथ रवाना हुए कुलदीप यादव ने इस दौरे पर अब तक खेले कुल चार मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं, जिनमें दो बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

kuldeep yadav and kl rahul predict fifa world cup 2018 champion team
`कुलदीप यादव

इसके अलावा दाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। पहले टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ने वाले केएल राहुल और कुलदीप यादव की जुगलबंदी इन दिनों जमकर फैंस को गुदगुदा रही हैं। हाल ही में दोनों खिलाड़ी फीफा विश्व कप को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं।

kuldeep yadav and kl rahul predict fifa world cup 2018 champion team
केएल राहुल

हाल ही में बीसीसीआई टीवी के माध्यम से इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए केएल राहुल ने कुलदीप यादव का इंटरव्ययू लिया। इस इंटरव्यू में राहुल ने कुलदीप से फीफा विश्व कप 2018 के चैंपियन के बारे में पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav and kl rahul predict fifa world cup 2018 champion team
france peru

इस पर कुलदीप यादव ने कहा, 'फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल से पहले तक मैं ब्राजील को सपोर्ट कर रहा था, लेकिन ब्राजील छठी बार चैंपियन बनने से चूक गई। अब मुझे लगता है कि फ्रांस इस बार विश्व चैंपियन बन सकती है क्योंकि फ्रांस की टीम क्रोएशिया से ज्यादा बेहतर नजर आ रही है।'

विज्ञापन
kuldeep yadav and kl rahul predict fifa world cup 2018 champion team
modric and mbappe
फैंस को बता दें कि फीफा विश्व कप 2018 का महामुकाबला फ्रांस और क्रोएशिया के बीच रविवार रात 8.30 बजे खेला जाएगा। इस मैच पर न सिर्फ फ्रांस और क्रोएशिया बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed