गुजरात के पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल ने 27 जनवरी को अपनी बचपन की दोस्त किंजल पारिख के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के दिग्सर गांव में एक सादे कार्यक्रम में शादी की। शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए हार्दिक ने बताया था कि मेरी बहन मोनिका की सहेली होने के कारण किंजल का मेरे घर आना-जाना लगा रहता था। मैं उसे कभी-कभी घर छोड़ने भी जाया करता था। जब हम कॉलेज पहुंचे तो मुझे लगा कि मैं किंजल से प्रेम करने लगा हूं।
2 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
किंजल मूलरूप से विरमगाम की रहने वाली हैं और उनका अब सूरत में बस गया है। हार्दिक विरमगाम शहर के चंदन नगरी के रहने वाले हैं।
3 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
हार्दिक और किंजल ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी। किंजल स्नातक कर चुकी हैं और फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रही हैं।
4 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
हार्दिक की शादी पहले मेहसाना में होनी थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी है इसलिए सुरेंद्रनगर में उनकी शादी हुई।
5 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
हार्दिक की उम्र 25 साल है और किंजल उनसे एक या दो साल छोटी हैं। हार्दिक के पिता भरत पटेल के मुताबिक किंजल पटेल पारिख-पटेल समुदाय से हैं।