फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2018: विश्व भर में भारतीय संस्कृति की धूम, होली के रंगों में सराबोर देश-विदेश

Fri, 02 Mar 2018 04:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Mar 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2018: World Celebrate Indian Culture and tradition, the festival of Colours

होली रंगों का त्योहार है। वसंत की बहार है। लेकिन होली में रंगों का धमाल और भांग की मस्ती तभी चढ़ती है जब साथ में जोगीरा की तान हो। गांव घरों में जब ढोल मंजीरे के साथ होली खेलने वालों की टोली निकलती है तो लोग जोगीरा की तान पर झूमते गाते हैं।

Happy Holi 2018: World Celebrate Indian Culture and tradition, the festival of Colours

दरअसल होली खुलकर और खिलकर कहने की परंपरा है। यही वजह है कि जोगीरे की तान में आपको सामाजिक विडम्बनाओं और विद्रूपताओं का तंज़ दिखता है। होली की मस्ती के साथ वह आसपास के समाज पर चोट करता हुआ नजर आता है। आचार्य रामपलट दास जनकवि हैं। उनके लिखे जोगीरे हम आपको होली के मौके पर पेश कर रहे हैं। जोगीरे होते क्या हैं इसके बारे में आचार्य रामपलट कहते हैं कि कोई ऑथेंटिक जानकारी तो नहीं है पर शायद इसकी उत्पत्ति जोगियों की हठ-साधना, वैराग्य और उलटबाँसियों का मज़ाक उड़ाने के लिए हुई हो।

Happy Holi 2018: World Celebrate Indian Culture and tradition, the festival of Colours
मूलतः समूह गान है। प्रश्नोत्तर शैली में एक समूह सवाल पूछता है तो दूसरा उसका जवाब देता है जो प्रायः चौंकाऊ होता है। प्रश्न और उत्तर शैली में निरगुन को समझाने के लिए गूढ़ अर्थयुक्त उलटबाँसियों का सहारा लेने वाले काव्य की प्रतिक्रिया में इन्हें रोजमर्रा की घटनाओं से जोड़कर रचा गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2018: World Celebrate Indian Culture and tradition, the festival of Colours
वो कहते हैं कि परम्परागत जोगीरा काम-कुंठा का विरेचन है एक तरह से काम-अंगों, काम-प्रतीकों की भरमार है उसमें। सम्भ्रान्त और प्रभु वर्ग को जोगीरा के बहाने गरियाने और उनपर अपना गुस्सा निकालने का यह अपना ही तरीका है । एक तरह का विरेचन भी है जोगीरा।
 
विज्ञापन
Happy Holi 2018: World Celebrate Indian Culture and tradition, the festival of Colours
आप भी इन जोगीरों का तंज देखिए। आचार्य रामपलट दास ने ये जोगीरे हमें फेसबुक के माध्यम से भेजे हैं। रामपलट दास के इन जोगीरों में आप मौजूदा समय में किसानों के संकट को देख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed