भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग का राजधानी दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान देश की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। राष्ट्रपति ली अपनी पत्नी किम ही क्यूंग के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।
2 of 5
दक्षिण कोरियाई मेहमानों का स्वागत।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने दोनों देशों के झंडे लहराकर मेहमानों का अभिवादन किया।
3 of 5
राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
- फोटो : ANI
अपनी यात्रा के दूसरे दिन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग, अपनी पत्नी प्रथम महिला किम ही क्यूंग के साथ, नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
4 of 5
दक्षिण कोरियाई मेहमानों का स्वागत
- फोटो : ANI
हैदराबाद हाउस में अहम बैठक
सोमवार को राष्ट्रपति ली और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने पौधारोपण भी किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। राष्ट्रपति ली ने एक इंटरव्यू में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। ऐसे में समुद्री मार्गों की सुरक्षा दोनों देशों के लिए जरूरी है।
5 of 5
दक्षिण कोरियाई मेहमानों का स्वागत
- फोटो : ANI
सम्मान में दोपहर का भोजन और राजकीय भोज
द्विपक्षीय वार्ता के बाद, प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर में राष्ट्रपति ली के सम्मान में एक दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे, जो राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में एक राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा भविष्य में सहयोग के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।