यूपी में 5वें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं । इस चरण में 11 जिलों की 51 सीटों के लिए मतदान जारी है। इसमें बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी और सुलतानपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
अमेठी विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि यहां दो रानियों की लड़ाई हो रही है। भाजपा ने राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है, तो उनकी मौजूदा पत्नी अमीता सिंह कांग्रेस से मैदान में हैं।
अमेठी सीट से ही सूबे के चर्चित मंत्रियों में शुमार यहां के मौजूदा विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति फिर सपा से प्रत्याशी हैं। सपा-कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद यहां दोनों पार्टियों के बीच दोस्ताना मुकाबला हो रहा है।
अकबरपुर विधानसभा सीट से दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा को फिर से सपा का टिकट मिला है, जबकि पूर्व परिवहनमंत्री व बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर बसपा से चुनाव मैदान में हैं। सपा प्रत्याशी को सरकार की उपलब्धि के अलावा कुर्मी मतों की एकजुटता तथा क्षत्रियों के समर्थन की उम्मीद है।
5 of 10
अवधेश प्रसाद
- फोटो : social media
फैजाबाद जिले के मिलकीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के अवधेश प्रसाद मैदान में हैं। अवधेश प्रसाद अखिलेश यादव सरकार में मंत्री हैं। साल 2012 के चुनाव में अवधेश प्रसाद ने बसपा के पवन कुमार को भारी मतों के अंतर से हराया था। इस बार भी यहां से सपा ने अपना प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को उतारा है।