{"_id":"5c8ba41cbdec2213fd298e4d","slug":"general-elections-2019-list-of-big-leaders-who-joined-bjp-tom-vadakkan-jay-panda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में शामिल हुए ये बड़े नेता, देखिए अब तक की पूरी लिस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में शामिल हुए ये बड़े नेता, देखिए अब तक की पूरी लिस्ट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
अमित शाह-नरेंद्र मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। देशभर में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक चुनाव होने हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस चुकी हैं। नेताओं का भी इधर से उधर आना-जाना लगा है। कांग्रेस, बीजेडी और टीएमसी छोड़ कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिसमें महाराष्ट्र के नेता सुजय पाटिल, टॉम वडक्कन,अनुपम हाजरा,जय पांडा,अरविंद शर्मा, अर्जुन सिंह, सौमित्र खान जैसे नेता शामिल हैं। आगे की तस्वीरों में देखिए भाजपा की पूरी लिस्ट...
2 of 11
टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल
- फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी रहे टॉम वडक्कन ने 14 मार्च को भाजपा का दामन थाम लिया। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल हो गए। टॉम, केरल के रोमन कैथोलिक समुदाय से आते हैं। उन्होंने कांग्रेस में लंबी पारी खेली है। टॉम को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता था। उन्हें दिल्ली की राजनीति में राजीव गांधी लेकर आए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल 12 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। सुजय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पूर्व बीजेडी सांसद जय पांडा
- फोटो : ANI
बीजू जनता दल के पूर्व सांसद बैजयंत 'जय' पांडा, 4 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए। बीते दिनों जय पांडा पर पार्टी विरोध गतिविधियों के आरोप लगे थे जिसके बाद पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था और फिर संगठन में हाशिए पर रहने के बाद पिछले साल उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
5 of 11
अरविंद शर्मा
- फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले हरियाणा से भाजपा के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने 'हाथ' को झटक कर 'कमल का फूल' पकड़ लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अरविंद शर्मा भाजपा में शमिल हो गए। अरविंद शर्मा कांग्रेस पार्टी की तरफ से 15वीं लोकसभा में करनाल से सांसद रह चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।