फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gautam Adani: 10 दिन में आधी से भी कम हो गई अदाणी की दौलत, 24 घंटे में 12.5 अरब डॉलर घटे, आगे क्या?

Sat, 04 Feb 2023 02:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 04 Feb 2023 02:55 PM IST
सार

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बीच 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अदाणी की नेटवर्थ में दस दिन में  करीब 65  अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। वह रईसों की लिस्ट में फिसलकर टॉप 15 से भी बाहर हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Gautam Adani's wealth decreased by more than half in 10 days, decreased $ 12.5 billion in 24 hours, what next?
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
गौतम अदाणी 10 दिन  पहले तक दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे। 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई। 25 जनवरी से उनकी संपत्ति में गिरावट होने लगी। आलम ये है कि पिछले बीते दस दिनों में गौतम अदाणी की संपत्ति आधी से भी कम हो गई है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बीच 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अदाणी की नेटवर्थ में दस दिन में  करीब 65  अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। वह रईसों की लिस्ट में फिसलकर टॉप 15 से भी बाहर हो गए हैं। 


Gautam Adani's wealth decreased by more than half in 10 days, decreased $ 12.5 billion in 24 hours, what next?
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

18 जनवरी: अदाणी एंटरप्राइजेस की ओर से शेयर बाजार को एफपीओ के बारे में जानकारी दी गई। एफपीओ (FPO) का फुल फॉर्म- फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (Follow-on Public Offer) है। इसके जरिये पहले से शेयर बाजार में लिस्टेडड कंपनियां फंड जुटाने के लिए अपने शेयर बेचने का ऑफर करती हैं। 
 
Gautam Adani's wealth decreased by more than half in 10 days, decreased $ 12.5 billion in 24 hours, what next?
गौतम अदाणी - फोटो : ANI
24 जनवरी: हिंडनबर्ग नाम की अमेरिकी फर्म ने गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह की कंपनियों के बारे में एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में अदाणी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया। 24 जनवरी को गौतम अदाणी की नेट वर्थ 126 बिलियन (अरब) डॉलर थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Adani's wealth decreased by more than half in 10 days, decreased $ 12.5 billion in 24 hours, what next?
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
25 जनवरी: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। अदाणी की नेटवर्थ घटकर 120 अरब डॉलर हो गई। हालांकि, अदाणी अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बरकार रहे। अदाणी समूह के सीएफओ जुगशिंदर सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी करके डिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज कर दिया। 
 
विज्ञापन
Gautam Adani's wealth decreased by more than half in 10 days, decreased $ 12.5 billion in 24 hours, what next?
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
26 जनवरी: अदाणी समूह ने कहा कि वह अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। अमरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर पूरी तरह कायम है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed