Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Images) की कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। यह तस्वीरें लोगों को भ्रमित करने का काम करती है। हालांकि इस तरह की तस्वीरों से दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। हम आपके लिए आज एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जो दिमागी कसरत के लिए बिल्कुल सही है। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो (Optical Illusion Photo) में छिपी पहेलियों को हल करने में लोगों के दिमाग का दही भी हो जाता है।
इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इन तस्वीरों को देखकर समझना बेहद कठिन होता है। सोशल मीडिया आए दिन इस तरह की तस्वीर देखने को मिलती हैं। इस तस्वीर में एक तेंदुआ छिपा हुआ है जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस तेंदुआ को सिर्फ पांच सेकेंड के अंदर खोजना है।