पवित्र गंगासागर मेले में पवित्र स्नान करने आए भक्तों की श्रद्धा सर्दी पर भारी पड़ी। पिछले कई दिनों से गंगासागर मेले में पहुंच रहे लाखों भक्तों ने सोमवार सुबह ठिठरन भरी सर्दी में संक्रांति के पवित्र मौके पर सागर तट पर डुबकी लगाई। रात से ही सागर तट पर भारी संख्या में भक्त पहुंचने लगे थे।
2 of 9
गंगा सागर मेलाः सागर तट पर उमड़ा तीर्थयात्रियों का जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की ओर से बताया कि सोमवार को 30 लाख तीर्थयात्रियों ने डुबकी लगाई। अब तक 85 लाख श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। हालांकि, इस बीच मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप सोमवार को भी जारी रहा।
3 of 9
सागर तट पर उमड़ा तीर्थयात्रियों का जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
गंगासागर मेले के आयोजन का दायित्व प्राप्त बंगाल के खेल मंत्री अरुण विश्वास ने सोमवार शाम को बताया कि इस बार भी गंगा सागर मेले में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। कोलकाता से अभी भी लोगों का हुजूम चल रहा है। रास्ते में लोगों की भारी गंगासागर की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पुण्य स्नान का समय सोमवार सुबह 6.58 मिनट पर था, लेकिन लोग रात से ही सागर में पवित्र डुबकी लगाने लग गए थे।
4 of 9
गंगा सागर मेलाः सागर तट पर उमड़ा तीर्थयात्रियों का जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
सुबह जैसे ही 6.58 बजे, सर्दी के बीच, सागर तट पर भक्तों का ज्वार आ गया। ठंड की परवाह किए बगैर लाखों की संख्या में भक्त पवित्र डुबकी लगाने सागर में उतरे। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तीन बजे तक 30 लाख भक्त पवित्र डुबकी लगा चुके थे। इस तरह से एक जनवरी से अब तक 85 लाख भक्त स्नान कर चुके हैं।
5 of 9
कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतार
सागर तट पर पवित्र स्नान करने के बाद भक्त पास ही, कपिल मुनि आश्रम जाते हैं और वहां पर पूजा अर्चना करते हैं। सुबह जब कपिल मुनि आश्रम के कपाट खुले, तब तक मंदिर से सागर तट तक लंबी लाईन लग गई थी, जो देर रात तक जारी थी। हर भक्त पवित्र स्नान करने के बाद कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना करने के बाद ही वापस लौटता है।