फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Sagar Mela: गंगा सागर मेले में लग रहा भक्तों का तांता, गजब का दिखा नजारा, देखें तस्वीरें

Sat, 13 Jan 2024 11:10 AM IST
यशोधन शर्मा एन. अर्जुन, गंगा सागर (दक्षिण 24 परगना)
एन. अर्जुन, गंगा सागर (दक्षिण 24 परगना) Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 11:10 AM IST
सार

देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु मकर संक्रांति के दिन डूबकी लगाने के लिए पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सागर द्वीप स्थित गंगा सागर पहुंचने लगे हैं। मेला 16 तक चलेगा। बंगाल सरकार ने इसके लिए सभी तरह की तैयारी की है।

विज्ञापन
Ganga Sagar Mela There is an influx of devotees see photos
गंगा सागर मेला - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध और पवित्र गांगा सागर मेला का आगाज 8 जनवरी,2024 से हो गया है और यह 16 जनवरी, 2024 तक चलेगा। इस बीच, देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु मकर संक्रांति के दिन डूबकी लगाने के लिए पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सागर द्वीप स्थित गंगा सागर पहुंचने लगे हैं। मेला 16 तक चलेगा। बंगाल सरकार ने इसके लिए सभी तरह की तैयारी की है। गंगा सागर पहुंचने से पहले कोलकाता में श्रद्धालु विश्राम करते हैं। आइए, देखते हैं अमर उजाला संवाददाता एन. अर्जुन के साथ कोलकाता और सागर द्वीप में गंगा सागर का मेला-2024 का नजारा
Ganga Sagar Mela There is an influx of devotees see photos
गंगा सागर मेला - फोटो : अमर उजाला
सागर द्विप में चल रहे गंगा सागर मेले के दौरान सजाया गया मंदिर। दुनिया भर से यहां पर पवित्र स्नान के लिए लगातार भक्त पहुंच रहे है। मकर संक्रांति पर गंगा सागर में स्नान को लेकर पौराणिक महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब माता गंगा भगवान शिव की जटा से निकलकर पृथ्वी पर पहुंची थीं तब वह भागीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम में जाकर सागर में मिल गई थीं। मां गंगा के पावन जल से राजा सागर के साठ हजार शापग्रस्त पुत्रों का उद्धार हुआ था। इस घटना की याद में तीर्थ गंगा सागर का नाम प्रसिद्ध हुआ।
Ganga Sagar Mela There is an influx of devotees see photos
कपिल मुनि आश्रम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सागर द्विप में चल रहे गंगा सागर मेले के दौरान सजाया गया कपिल मुनि आश्रम मंदिर। भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है। लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Sagar Mela There is an influx of devotees see photos
कपिल मुनि आश्रम क्षेत्र में निकाली गई शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
गंगा सागर मेले के दौरान सजाया कपिल मुनि आश्रम का क्षेत्र में शुक्रवार को निकाली गई शोभा यात्रा। इसमें भक्तों ने हिस्सा लिया और झूम कर नाचे भक्त।
विज्ञापन
Ganga Sagar Mela There is an influx of devotees see photos
कपिल मुनि आश्रम का क्षेत्र लाइट की रोशनी में नहाया हुआ विहंगम दृश्य - फोटो : अमर उजाला
गंगा सागर मेले के दौरान सजाया कपिल मुनि आश्रम का क्षेत्रलाइट की रोशनी में नहाया हुआ विहंगम दृश्य। यहां पर भक्तों के पहुंचने से माहौल भक्तिमय हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed