भारत के राष्ट्रगान जन गण मन को सिनेमाघरों में फिल्म शुरु होने से पहले दिखाना अनिवार्य किया गया है।राष्ट्रगान के बारे में जानिए कुछ रोचक जानकारियां। पहली बार जन गण मन गाया गया था 16 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में। इसका पाठ किया गया था और तब तक इसे संगीतबद्ध नहीं किया गया था।
राष्ट्रगान से जुड़ी नौ अनोखी जानकारियां
30, दिसंबर 1911 को ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम भारत आए और कोलकाता के कुछ अख़बारों में लिखा गया कि संभवत यह गीत उनके सम्मान में लिखा गया है। लेकिन 1939 में रविंद्रनाथ टैगोर ने इसका खंडन किया।
राष्ट्रगान से जुड़ी नौ अनोखी जानकारियां
पहली बार जन गण मन को परफॉर्म किया गया यानी इसकी संगीतबद्ध प्रस्तुति हुई जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में।
राष्ट्रगान से जुड़ी नौ अनोखी जानकारियां
24 जनवरी 1950 को जन गण मन को राष्ट्रगान के तौर पर संविधान सभा ने मान्यता दे दी।
राष्ट्रगान से जुड़ी नौ अनोखी जानकारियां
इसके अंग्रेजी अनुवाद को संगीतबद्ध किया मशहूर कवि जेम्स कज़िन की पत्नी मारग्रेट ने जो बेसेंट थियोसोफिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य थीं।