यूपी के शामली जिले में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत हो गई। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारु करवाया।
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
2 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
कैराना में रविवार दोपहर दो बजे पानीपत रोड पर ग्राम पजीठ के पास सवारियां लेकर जा रही डग्गामार जीप ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से जीप भी अनियंत्रित होकर पलट गई।
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
3 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
जिससे जीप में सवार पानीपत जा रहा दीपक, उसका छोटा भाई अक्षय, पत्नी मनीषा और मां सुमन निवासी पानीपत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जीप चालक मौके पर ही जीप छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
4 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
जहां डाक्टरों ने दीपक की मां सुमन (45) को मृत घोषित कर दिया। मनीषा और अक्षय को बाहर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार दोनों मृतकों की जेब से बरामद मोबाइलों के द्वारा जानकारी जुटाई। एक मृतक की शिनाख्त विनोद (30) निवासी गंगोह (सहारनपुर) के रूप में हुई।
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
5 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई। मृतक विनोद के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है तथा परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।