फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीड़ी की चिंगारी से लगी बारूद में आग, 5 लोग झुलसे

Thu, 17 Mar 2016 05:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जवां (अलीगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, जवां (अलीगढ़) Updated Thu, 17 Mar 2016 05:09 AM IST
विज्ञापन
five people injured in the blast
विस्फोट में घायल मेडिकल में उपचार कराते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बुधवार को बरौली में चिन्गारी से बारूद के ढेर में आग लग गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कस्बे के जाहिद पुत्र जफ रूद्दीन आतिशबाजी का काम करता है। उसने अपने मकान में ही बारूद का गोदाम बना रखा है। वह जंगल में बारूद बना करके उसे गोदाम में एकत्रित करता है।

बीड़ी की चिंगारी से लगी बारूद में आग, 5 लोग झुलसे

five people injured in the blast
विस्फोट में घायल मेडिकल में उपचार कराते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बुधवार को सुबह करीब 8 बजे वह गोदाम में निर्माण कार्य कराने के लिए गोदाम को खाली कर रहा था। इसी दौरान कुछ मजदूर भी वहां काम कर रहे थे। बताते हैं कि मजदूरों ने बीड़ी जलायी तो किसी तरह से उसकी चिंगारी बारूद के ढेर तक पहुंच गई। जिससे बारूद में आग लग गई। चूंकि आग बारूद में लगी थी इसलिए एक के बाद एक धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज दूर तक तक सुनाई दी। धमाकों से मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

बीड़ी की चिंगारी से लगी बारूद में आग, 5 लोग झुलसे

five people injured in the blast
विस्फोट में घायल मेडिकल में उपचार कराते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बारूद के गोले इस तरह से चल रहे थे कि पड़ोस के मकान भी दहल गए और उनमें काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि सामने रखा गैस सिलण्डर नहीं फटा वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। धमाकों की आवाज सुन बरौली के हजारों लोग दुर्घटना स्थल की तरफ भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीड़ी की चिंगारी से लगी बारूद में आग, 5 लोग झुलसे

five people injured in the blast
विस्फोट में घायल मेडिकल में उपचार कराते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अग्निकांड की सूचना किसी ने एसओ जवाँ छोटेलाल को दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और अन्दर फंसे हुये लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस ने 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची। तब तक घायलों को निजी वाहनों से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा जा चुका था।

विज्ञापन

बीड़ी की चिंगारी से लगी बारूद में आग, 5 लोग झुलसे

five people injured in the blast
विस्फोट में घायल मेडिकल में उपचार कराते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हादसे में छोटू पुत्र जुम्मन खां, शौकत पुत्र बजीर खां, साबिर पुत्र सुल्तान खां, जाहिद पुत्र जफरूद्दीन, गोलू पुत्र जाहिद उम्र 4 वर्ष झुलस गए। जिसमें छोटू व शौकत की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर सीओ तृतीय भी मौके पर पहुंच गए। एसओ छोटेलाल ने बताया कि जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed