स्पेन निर्मित टैल्गो ट्रेन का भारत में पहला ट्रायल 29 मई से बरेली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर होगा। इस ट्रायल के लिए डिब्बे भारत आ गए हैं। टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन के कंपन का टेस्ट होगा। टैल्गो ट्रेन का अगला ट्रायल मथुरा-पलवल और दिल्ली-मुंबई रूट पर 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होगा। वैसे इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 200 से 250 किलोमीटर तक है। साथ ही इनके परिचालन में 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत होती है। आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में खास बातें।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
2 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टेल्गो ट्रेन में सीटें विमान की तरह होती है। सीटों के बीच एक ब्रीफकेस से अधिक कुछ नहीं रखा जा सकता।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
3 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन के कोच राजधानी और शताब्दी जैसी रेलों के कोच (एलएचबी) की तुलना में बेहद सस्ते हैं। इनकी मेटेनेंस पर भी कम खर्चा आता है। एक अनुमान के मुताबिक, टैल्गो ट्रेन के कोच एलएचबी कोच की तुलना में तकरीबन एक करोड़ रुपए सस्ते हैं।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
4 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन कई मामलों में जापान की हाई स्पीड ट्रेनों से भी आगे है। जापान की हाई स्पीड रेल के लिए महंगे ट्रैक की जरूरत होती है, जबकि टैल्गो ट्रेन को भारत में बने ट्रैक में थोड़ा-बहुत बदलाव करके चलाया जा सकता है।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
5 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन में हर यात्री के लिए टेबल, रीडिंग लाइट, ऑडियो, एंटरटेनमेंट कंट्रोल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।