{"_id":"574452984f1c1bb515691d87","slug":"first-talgo-train-trial-on-bareilly-moradabad-rail-route-on-may-29-read-here-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मई अंत में होगा टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल, प्लेन जैसी हैं सुविधाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मई अंत में होगा टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल, प्लेन जैसी हैं सुविधाएं
Wed, 25 May 2016 08:22 AM IST
टीम इंडिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम इंडिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 08:22 AM IST
सार
अगला ट्रायल मथुरा-पलवल और दिल्ली-मुंबई रूट पर
हर यात्री के लिए टेबल, रीडिंग लाइट
इंटीरियर पर नहीं पड़ता मौसम का असर
विज्ञापन
1 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्पेन निर्मित टैल्गो ट्रेन का भारत में पहला ट्रायल 29 मई से बरेली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर होगा। इस ट्रायल के लिए डिब्बे भारत आ गए हैं। टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन के कंपन का टेस्ट होगा। टैल्गो ट्रेन का अगला ट्रायल मथुरा-पलवल और दिल्ली-मुंबई रूट पर 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होगा। वैसे इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 200 से 250 किलोमीटर तक है। साथ ही इनके परिचालन में 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत होती है। आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में खास बातें।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
2 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टेल्गो ट्रेन में सीटें विमान की तरह होती है। सीटों के बीच एक ब्रीफकेस से अधिक कुछ नहीं रखा जा सकता।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
3 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन के कोच राजधानी और शताब्दी जैसी रेलों के कोच (एलएचबी) की तुलना में बेहद सस्ते हैं। इनकी मेटेनेंस पर भी कम खर्चा आता है। एक अनुमान के मुताबिक, टैल्गो ट्रेन के कोच एलएचबी कोच की तुलना में तकरीबन एक करोड़ रुपए सस्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
4 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन कई मामलों में जापान की हाई स्पीड ट्रेनों से भी आगे है। जापान की हाई स्पीड रेल के लिए महंगे ट्रैक की जरूरत होती है, जबकि टैल्गो ट्रेन को भारत में बने ट्रैक में थोड़ा-बहुत बदलाव करके चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
5 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन में हर यात्री के लिए टेबल, रीडिंग लाइट, ऑडियो, एंटरटेनमेंट कंट्रोल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।