देश में बुधवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
2 of 5
Swapna Suresh
- फोटो : Amar Ujala
स्वप्ना सुरेश
केरल गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने बुधवार को कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री पी. विजयन, उनके परिवार व कुछ अधिकारियों को खिलाफ आरोप सिर्फ व्यक्तिगत या राजनीतिक कारणों से नहीं लगाए हैं। उन्होंने कहा, उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है। अगर आगे कुछ हो जाता तो शायद मैं इस बारे में बोलने की हिम्मत न जुटा पाती। इसलिए सुरक्षित रहने के लिए मैंने तथ्यों के साथ सभी बयान अदालत के समक्ष पेश किए। उन्होंने कहा, अभी उनके पास बताने के लिए बहुत कुछ है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 5
Mithali Raj
- फोटो : Amar Ujala
मिताली राज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। टी20 के बाद अब वनडे की भी कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंप दी गई है। दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवार (आठ जून) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। वो वनडे और टेस्ट में टीम की कप्तान थीं। उनके संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही वनडे में कप्तान के रूप हरमनप्रीत के नाम का एलान हो गया। पढ़ें पूरी खबर
4 of 5
KL Rahul
- फोटो : Amar Ujala
केएल राहुल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ऋषभ पंत उनकी जगह पांचों मैच में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। पढ़ें पूरी खबर
5 of 5
Hardik Pandya
- फोटो : Amar Ujala
हार्दिक पंड्या
हार्दिक पांड्या को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का अनुभव है। पढ़ें पूरी खबर