फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faces Of The Day: राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता ने बुलाई बैठक, शरद पवार की दो टूक और रणबीर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Wed, 15 Jun 2022 10:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Jun 2022 10:38 PM IST
सार

हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।

विज्ञापन
Faces Of The Day Presidential Election Mamata Banerjee Gopal Krishna Gandhi Ranbir Kapoor Sharad Pawar Latest News Update
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala

देश में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार तीसरे दिन चर्चा में रहे। राहुल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे दिनभर पूछताछ हुई। इसके अलावा राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी और गोपालकृष्ण गांधी चर्चा में बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।

Faces Of The Day Presidential Election Mamata Banerjee Gopal Krishna Gandhi Ranbir Kapoor Sharad Pawar Latest News Update
Sharad Pawar - फोटो : Amar Ujala

शरद पवार
राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को विपक्ष की एक बड़ी बैठक हुई। इसमें 17 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा कि अगर एनसीपी प्रमुख शरद पवार हां करें तो उन्हें विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बना दिया जाएगा। शरद पवार के नाम पर पूरा विपक्ष एकजुट है। पढ़ें पूरी खबर

Faces Of The Day Presidential Election Mamata Banerjee Gopal Krishna Gandhi Ranbir Kapoor Sharad Pawar Latest News Update
Mamata Banerjee - फोटो : Amar Ujala

ममता बनर्जी
राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष को एक करने में जुटीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक अहम बैठक बुलाई है। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शुरू हुई बैठक में 17 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। इसमें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, एनसीपी, राजद, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जद (एस), डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और झामुमो शामिल हैं। विपक्षी नेताओं ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों में एक आम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का संकल्प लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Faces Of The Day Presidential Election Mamata Banerjee Gopal Krishna Gandhi Ranbir Kapoor Sharad Pawar Latest News Update
Ranbir Kapoor - फोटो : Amar Ujala

रणबीर कपूर
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन की आवाज और रणबीर कपूर की झलक के साथ शुरू हुए इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। लव, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Faces Of The Day Presidential Election Mamata Banerjee Gopal Krishna Gandhi Ranbir Kapoor Sharad Pawar Latest News Update
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए और जांच एजेंसी ने उनसे करीब आठ घंटे पूछताछ की। राहुल गांधी रात करीब साढ़े नौ बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय से बाहर निकले। बुधवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी अब तक राहुल गांधी से कई सत्रों में करीब 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed