फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Natonal Herald Case : ईडी ने राहुल से तीसरे दिन करीब आठ घंटे पूछताछ की, आज फिर से बुलाया

Thu, 16 Jun 2022 01:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Jun 2022 01:44 AM IST
खास बातें

 Rahul Gandhi ED Interrogation News Update: नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन भी ईडी की पूछताछ हुई। इससे पहले कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। राहुल गांधी से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
National Herald Case Live Updates Rahul Gandhi ED Intarogation Day 3 Congress Party News in Hindi
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:51 PM, 15-Jun-2022
कांग्रेस ने की शिकायत
कांग्रेस ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी और एसएचओ के साथ मुलाकात की और एक विस्तृत लिखित शिकायत दी। शिकायत में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बिना किसी आरोप के 24 अकबर रोड पर दफ्तर में प्रवेश करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने की अवैध कार्रवाई के बारे में बताया गया।
10:34 PM, 15-Jun-2022
अब तक  240 लोगों को हिरासत में लिया
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर  दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि नई दिल्ली इलाके से आज करीब 240 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8-10 वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी हैं। बाकी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया। कुछ लोगों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और हमारे साथ हाथापाई भी की। जिससे एक-दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुद लोगों ने टायर भी जलाए।
विज्ञापन
10:05 PM, 15-Jun-2022
अब तक करीब 30 घंटे पूछताछ
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए और जांच एजेंसी ने उनसे करीब आठ घंटे पूछताछ की। राहुल गांधी रात करीब साढ़े नौ बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय से बाहर निकले। बुधवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी अब तक राहुल गांधी से कई सत्रों में करीब 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है।
08:58 PM, 15-Jun-2022
राहुल को शुक्रवार को फिर से बुलाया
ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए शुक्रवार को पेश होने को कहा है।
08:53 PM, 15-Jun-2022
ऑडियो-वीडियो रिकॉडिंग की गई
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में लगातार तीसरे दिन ईडी के समक्ष पेश हुए। जांच एजेंसी ने उनसे ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) और इसका स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘यंग इंडियन’ से जुड़े निर्णयों में उनकी ‘निजी भूमिका’ के बारे में पूछताछ की। राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी से दोपहर 12 बजे पूछताछ आरंभ हुई। अधिकारियों का कहना है कि तीन दिनों की पूछताछ के दौरान राहुल गांधी के बयान की ऑडियो एवं वीडियो रिकॉडिंग की गई। उनके बयानों को ए4 आकार वाले कागज पर टाइप किया जा रहा है और मिनट-मिनट के आधार पर उन्हें दिखाया जाता है और हस्ताक्षर करवाया जाता है तथा इसके बाद जांच अधिकारी को इसे सौंपा जाता है।
08:41 PM, 15-Jun-2022
एनएसयूआई ने किया विरोध
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच के विरोध में एनएसयूआई (NSUI) के दो कार्यकर्ता दिल्ली में पानी की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 15-Jun-2022
राहुल गांधी के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा: चौधरी
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोप लगाया कि "ईडी द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ अमानवीय व्यवहार और अपमान किया गया।
06:48 PM, 15-Jun-2022
नकवी ने साधा निशाना
नेशनल हेराल्ड में ED द्वारा राहुल गांधी के पूछताछ वाले मामले पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो सत्याग्रह के नाम पर इस तरह का हुडदंग, हंगामा कर रहे हैं, वे अपने आप में कांग्रेस की सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप भ्रष्टाचार को अपराध का सुरक्षा कवच पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये जो हाहाकार हो रहा है, उससे ना तो कांग्रेस का कोई फायदा होने वाला है और न ही कांग्रेस के परिवार का।
03:38 PM, 15-Jun-2022
असम: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एसीपी घायल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के दौरान गुवाहाटी एसीपी घायल हो गए। एसीपी हिमांगशु दास ने बताया कि कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें हमने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया। उसी दौरान मुझे मामूली चोट लगी, जिसे थोड़े से इलाज के साथ ठीक कर लिया गया।
03:37 PM, 15-Jun-2022
सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed