देश में सोमवार को अग्निपथ योजना पर चल रहे विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान चर्चा में रहा। इसके अलावा कई ऐसे चेहरे रहे, जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं। इसलिए अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
2 of 6
Narendra Modi
- फोटो : Amar Ujala
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान देश के रेलवे सिस्टम की तारीफ की। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने बिना अग्निपथ योजना का जिक्र किए कहा कि कुछ योजनाएं शुरुआत में अनुचित लग सकती हैं, लेकिन ये बाद में राष्ट्र निर्माण में मदद करती हैं। पीएम ने कहा- सुधार का रास्ता ही हमें आगे नए लक्ष्यों और नए संकल्प की ओर ले जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
Subodhkant Sahay
- फोटो : Amar Ujala
सुबोधकांत सहाय
अग्निपथ विवाद में कांग्रेस ने अब जर्मनी के नाजी तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर का जिक्र कर जुबानी जंग को और तेज कर दिया है। राहुल व सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
Anand Mahindra
- फोटो : Amar Ujala
आनंद महिंद्रा
अग्निपथ योजना के समर्थन में अब देश के दिग्गज उद्योगपति भी खड़े होने लगे हैं। आनंद महिंद्रा ने इसके पक्ष में खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस योजना की खूबियां गिनाते हुए एलान किया कि चार साल देश की सेवा करके आने वाले अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में नौकरी मिलेगी। आनंद महिंद्रा ने ये भी बताया कि उनकी कंपनी में अग्निवीरों को कौन-कौन से पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी? पढ़ें पूरी खबर
5 of 6
Monica Khanna
- फोटो : Amar Ujala
मोनिका खन्ना
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर रविवार को बड़ा हादसा होता बचा था। स्पाइसजेट के एक विमान में हवा में पक्षी टकराने से आग लग गई थी, जिससे उसका एक इंजन बंद हो गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई कई और चालक दल समेत 191 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इस घटना के बाद देशभर में पायलट मोनिका की खूब वाहवाही हो रही है। पढ़ें पूरी खबर