Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agneepath Scheme: महिंद्रा ग्रुप में 'अग्निवीरों' को नौकरी देंगे आनंद महिंद्रा, जानिए कौन-कौन से पदों पर होगी नियुक्ति?

Mon, 20 Jun 2022 12:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 20 Jun 2022 12:42 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के समर्थन में अब देश के दिग्गज उद्योगपति भी खड़े होने लगे हैं। आनंद महिंद्रा ने इसके पक्ष में खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस योजना की खूबियां गिनाते हुए एलान किया कि चार साल देश की सेवा करके आने वाले अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
Agneepath Scheme: Anand Mahindra Group Will Recruit Agniveer Know Expected Post All Details News in Hindi
आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों को ऑफर दिया। - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के समर्थन में अब देश के दिग्गज उद्योगपति भी खड़े होने लगे हैं। आनंद महिंद्रा ने इसके पक्ष में खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस योजना की खूबियां गिनाते हुए एलान किया कि चार साल देश की सेवा करके आने वाले अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में नौकरी मिलेगी। आनंद महिंद्रा ने ये भी बताया कि उनकी कंपनी में अग्निवीरों को कौन-कौन से पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी?

 
Trending Videos
Agneepath Scheme: Anand Mahindra Group Will Recruit Agniveer Know Expected Post All Details News in Hindi
आनंद महिंद्रा - फोटो : @MahindraRise
पहले जानिए आनंद महिंद्रा ने क्या कहा? 
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अग्निपथ स्कीम के एलान के बाद जिस तरह की हिंसा हो रही है, उससे मैं काफी दुखी और निराश हूं। पिछले साल जब इस योजना पर विचार किया जा रहा था, उस वक्त मैंने कहा था कि अग्निवीर को जो अनुशासन और कौशल मिलेगा वह उन्हें निश्चित तौर से रोजगार के योग्य बनाएगा।' उन्होंने आगे लिखा कि महिंद्रा ग्रुप इस तरह के प्रशिक्षित और सक्षम युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
 
Agneepath Scheme: Anand Mahindra Group Will Recruit Agniveer Know Expected Post All Details News in Hindi
आनंद महिंद्रा - फोटो : अमर उजाला
कौन-कौन से पदों पर महिंद्रा ग्रुप में मिलेगी नौकरी? 
जैसे ही आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर अग्निवीरों को नौकरी देने का एलान किया, यूजर्स ने उनसे तमाम तरह के सवाल करने शुरू कर दिए। इसी तरह का एक सवाल संदीप कुमार नाम के यूजर ने किया। संदीप ने पूछा- अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में कौन से पद पर नौकरी दी जाएगी? 

इसका जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'कॉरपोरेट क्षेत्र में अग्निवीरों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। नेतृत्व की क्षमता, टीम वर्क और शारीरिक दक्षता से लैस युवा हमारे उद्योग को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। ये युवा हमें इंडस्ट्री सॉल्यूशन प्रोवाइड करेंगे, ऑपरेशंस से लेकर मैनेजमेंट और सप्लाई चेन मैनेजमेंट तक के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएंगे।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agneepath Scheme: Anand Mahindra Group Will Recruit Agniveer Know Expected Post All Details News in Hindi
अग्निपथ योजना - फोटो : अमर उजाला
क्या है अग्निवीर योजना? 
'अग्निपथ भर्ती योजना' के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। भर्ती के लिए साढ़े 17 साल से 21 साल की आयु सीमा तय की गई है। हालांकि, इस साल उम्र सीमा में युवाओं को दो साल की छूट दी गई है। मतलब 2022 में होने वाली भर्ती में 23 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे। चार साल के अंत में 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। अधिकतम 25 फीसदी इच्छुक जवानों को सेना में आगे भी सेवा देने का मौका मिलेगा। यह तब होगा जब रिक्तियां होंगी। जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी। 

नए नियम के मुताबिक भर्ती होने वाले युवाओं को छह महीने की ट्रनिंग दी जाएगी। इसके लिए 10वीं या 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकेंगे। 10वीं पास जवानों को सेवाकाल के दौरान 12वीं भी कराई जाएगी। इन नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी।

इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। जो 11.71 लाख रुपए होगा। योजना की शुरुआत 90 दिन बाद हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Agneepath Scheme: Anand Mahindra Group Will Recruit Agniveer Know Expected Post All Details News in Hindi
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
भर्ती प्रक्रिया का एलान भी हो चुका है
सेना ने तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए तारीखों का एलान भी कर दिया है। थलसेना ने कहा है कि उसकी भर्ती प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो जाएगी। वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी जबकि नौसेना की भर्ती प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed