न्यू यॉर्क की 'बर्सन कोहन एंड वोल्फ' (बीसीडब्लू) नामक एक वैश्विक संचार और जनसंपर्क कंपनी ने गुरुवार को दुनिया के प्रसिद्ध नेताओं की एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपर है। इस रिपोर्ट का नाम है "2019 वर्ल्ड लीडर्स ऑन फेसबुक"। यह रिपोर्ट बीसीडब्ल्यू कंपनी की वार्षिक ट्विप्लोमेसी स्टडी के तहत बनाई गई है। इसमें बताया गया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में दुनिया के कौन से नेता कितने नंबर पर आते हैं।
फेसबुक पर पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को छोड़ा पीछे, बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंबर 1- नरेंद्र मोदी
रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक पर लोकप्रियता की रेस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं। नरेंद्र मोदी के निजी फेसबुक पेज को 4 करोड़ 35 लाख लाइक मिले हैं। इसके अलावा उनके ऑफिशियल पेज पर भी 13.7 मिलियन लाइक्स हैं।
नंबर 2- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उनके निजी फेसबुक पेज पर दो करोड़ तीस लाख लाइक्स हैं।
नंबर 3- क्वीन रानिया
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में जॉर्डन की रानी रानिया तीसरे नंबर पर हैं। रानी रानिया को फेसबुक पर एक करोड़ 69 लाख मिलियन लाइक मिले हैं।
जेयर बोल्सनारो
जेयर बोल्सनारो ब्राजील के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं। बोल्सनारो लोकप्रियता में मामले में जरूर पीछे हैं, लेकिन उनके फेसबुक पोस्ट को सबसे ज्यादा लोग पढ़ते हैं। यानी बोल्सनारो ऐसे वर्ल्ड लीडर हैं जिनके फेसबुक पेज पर दुनिया के सबसे ज्यादा लोग जाते हैं। उनके पेज पर 145 मिलियन यानी 14 करोड़ पांच लाख से भी ज्यादा इंटरेक्शन रिकॉर्ड किया गया है, जो डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक इंटरेक्शन का लगभग दोगुना है।