Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Probe Circle Officer asset 458 pc extra from known income sources father husband accounts unaccounted cash

ईडी: सर्कल अफसर ने ज्ञात आय के स्रोतों से 458.64% अधिक संपत्ति बनाई, पिता और पति के बैंक खातों में बेहिसाब कैश

Mon, 23 Nov 2026 05:25 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Nov 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
ED Probe Circle Officer asset 458 pc extra from known income sources father husband accounts unaccounted cash
ईडी (सांकेतिक) - फोटो : ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुवाहाटी जोनल कार्यालय-I ने 'धन शोधन निवारण अधिनियम' (पीएमएलए), 2002 की धारा 5(1) के प्रावधानों के तहत, नूपुर बोरा (एसीएस) के खिलाफ कार्रवाई की है। नूपुर बोरा, उस समय असम के बारपेटा में सर्कल ऑफिसर थीं। इस केस में कई दूसरे लोगों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है। ईडी ने फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में, कुल 70.09 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है।

विज्ञापन


ईडी की यह जांच, असम के मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता सेल के विजिलेंस पुलिस स्टेशन में नूपुर बोरा और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। इसके बाद, सतर्कता पुलिस स्टेशन ने असम के गुवाहाटी स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत में नूपुर बोरा के खिलाफ 12.11.2025 को एक चार्जशीट दायर की। साथ ही, उनके पति गगन चंद्र कलिता, पिता किनाराम बोरा और 'लॉट मंडल' (राजस्व कर्मचारी) सुरजीत डेका के खिलाफ 31.03.2026 को एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की गई।
विज्ञापन


चार्जशीट के अनुसार, 17.01.2019 से 15.09.2025 की अवधि के दौरान, नूपुर बोरा ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक, लगभग 4.01 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी ज्ञात आय का 458.64% है। जांच से पता चला है कि सर्कल ऑफिसर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, नूपुर बोरा ने कथित तौर पर भारी मात्रा में ऐसा नकद (कैश) जमा किया, जिसका कोई हिसाब-किताब नहीं था। उन्होंने इस नकदी को अपने, अपने पिता और अपने पति के बैंक खातों में जमा करके औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में शामिल कर लिया। अपराध से प्राप्त इस रकम को लेनदेन के एक जटिल नेटवर्क के जरिए इधर-उधर घुमाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनके अधीनस्थ कर्मचारी सुरजीत डेका और उनके पिता के बैंक खातों का इस्तेमाल करके नकदी को रूट किया गया और बाद में इस रकम को नूपुर बोरा के होम लोन और बचत खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके अलावा, जमीन खरीदने के समझौते उसके पिता और पति के नाम पर किए गए थे, जिनमें से एक समझौते को बाद में पति की जगह उसके अपने नाम पर दोबारा किया गया। आरोप है कि एक वाहन भी खरीदा गया था, जो सर्कल ऑफिस के एक संविदा कर्मचारी के नाम पर रखा गया था। 

अपराध से हासिल हुई रकम को अंततः वित्तीय प्रणाली और संपत्तियों में शामिल कर लिया गया। इसके लिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया और उसी दिन जमा की गई नकदी से जीवन बीमा प्रीमियम का भुगतान कर दिया गया। अचल संपत्तियों को खरीदने के लिए नकद अग्रिम दिए गए। कुर्क की गई संपत्तियों में नूपुर बोरा के नाम पर मौजूद 13.45 लाख रुपये मूल्य की एसबीआई म्यूचुअल फंड यूनिट्स और 21.64 लाख रुपये मूल्य की तीन जीवन बीमा पॉलिसियां शामिल हैं। इसके अलावा, माज जालुकबारी और गांव गराल में जमीन के दो प्लॉट तथा गुवाहाटी में एक फ्लैट खरीदने के समझौतों के तहत किए गए भुगतान भी इसमें शामिल हैं। इसमें विक्रेताओं और प्रमोटर के पास अग्रिम के रूप में दी गई 35 लाख रुपये की राशि भी है। 


ईडी की जांच में कुल 4.01 करोड़ रुपये (लगभग) की 'अपराध से प्राप्त आय' (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) की पहचान हुई है। इससे पहले, मुख्य अपराध (प्रेडिकेट ऑफेंस) के मामले में, गुवाहाटी, असम स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने 02.04.2026 के अपने आदेश के जरिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 107 के तहत—आरोपियों से बरामद नकदी, आभूषण, एक फ्लैट, जमीन का एक प्लॉट, एक वाहन और बैंक बैलेंस को कुर्क करने की अनुमति दी थी, जिनका कुल मूल्य लगभग 2.92 करोड़ रुपये था। इस नई कुर्की के साथ, पीएमएलए और मुख्य अपराध (प्रेडिकेट केस) के तहत इस मामले में कुल मिलाकर लगभग 3.62 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed