Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India emerged third largest power Modi become Mighty revealed Lowy Institute Asia Power Index 2026 report

एशिया में भारत का बढ़ता दबदबा: तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना देश, मोदी ने भी छोड़ा सबको पीछे; सिर्फ जिनपिंग आगे

Mon, 23 Nov 2026 04:18 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 23 Nov 2026 04:18 PM IST
सार

लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत को 40.5 अंकों के साथ एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बताया गया है। भविष्य की संभावनाओं में भारत को 56.2 और कूटनीतिक प्रभाव में 70.3 अंक मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता हैं। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्ट के इन निष्कर्षों को भारत के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण बताया है।

विज्ञापन
India emerged third largest power Modi become Mighty revealed Lowy Institute Asia Power Index 2026 report
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एशिया में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट में भारत को एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने आर्थिक क्षमता, राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की संभावनाओं के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता माना गया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस रिपोर्ट के अहम निष्कर्ष साझा किए।
विज्ञापन


लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत को बड़ी कामयाबी
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया का लोवी इंस्टीट्यूट एक स्वतंत्र शोध संस्थान है। इसकी स्थापना फ्रैंक लोवी ने 2003 में की थी। यह संस्थान दुनिया के राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक हालात पर अध्ययन करता है। इसकी ताजा रिपोर्ट 'एशिया पावर इंडेक्स 2026' में एशिया के 27 देशों का आकलन किया गया है। इसके लिए 131 अलग-अलग पैमानों को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन


40.5 अंकों के साथ एशिया की तीसरी बड़ी ताकत भारत
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को कुल 40.5 अंक मिले हैं। साल 2018 के आकलन के मुकाबले भारत की स्थिति में सुधार हुआ है। इस प्रदर्शन के साथ भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आर्थिक मजबूती, स्थिरता और बढ़ते राजनीतिक प्रभाव ने उसकी स्थिति को मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की संभावनाओं में भी भारत ने मारी बाजी
रविशंकर प्रसाद ने रिपोर्ट के एक और अहम पहलू की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि भविष्य के संसाधनों और संभावनाओं के मामले में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। इस श्रेणी में भारत को 56.2 अंक मिले हैं। इसमें किसी देश के निवेश, आर्थिक अवसरों और आने वाले वर्षों में विकास की संभावनाओं को परखा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आर्थिक क्षमता और भविष्य की संभावनाएं काफी मजबूत हैं।


ये भी पढ़ें: बिहार: क्या है निकाह की मजलिस का विवाद? अब सुलझा मसला; सोशल मीडिया से धार्मिक मंचों तक कैसे पहुंचा मामला

कूटनीतिक प्रभाव के मामले में भारत को 70.3 अंक
रिपोर्ट में भारत की कूटनीतिक ताकत को भी खास जगह दी गई है। इसके मुताबिक, भारत का डिप्लोमैटिक इन्फ्लुएंस यानी कूटनीतिक प्रभाव 70.3 अंक है। यह दिखाता है कि एशिया और दुनिया के दूसरे देशों के साथ भारत के रिश्तों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी भूमिका का असर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed