Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murder could occurred during Shiv Sena rebellion Sanjay Shirsat revelations ex MLA demands investigation

'शिवसेना की बगावत में हो सकती थी हत्या': संजय शिरसाट के खुलासे से हड़कंप, पूर्व विधायक ने की जांच की मांग

Mon, 23 Nov 2026 05:14 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 23 Nov 2026 05:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया है कि 2022 में शिवसेना की बगावत के दौरान एक विधायक बीच रास्ते से लौटना चाहता था और उसकी जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने कहा कि बाकी बागी विधायकों ने उसे जाने दिया था। इस बयान पर कैलाश पाटिल ने नाराजगी जताई है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
Murder could occurred during Shiv Sena rebellion Sanjay Shirsat revelations ex MLA demands investigation
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में 2022 में हुई शिवसेना की बगावत को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पुराने राजनीतिक विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है। शिरसाट का कहना है कि एकनाथ शिंदे के साथ बगावत में शामिल एक विधायक बीच रास्ते में ही अलग होना चाहता था। उस समय बाकी बागी विधायक उससे नाराज थे और हालात ऐसे थे कि उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि बाकी लोगों ने उसे जाने दिया। इस बयान पर पूर्व विधायक कैलाश पाटिल ने नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


क्या हुआ था सूरत जाते समय?
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान संजय शिरसाट ने 2022 की उस घटना का जिक्र किया, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक महाराष्ट्र छोड़कर गुजरात के सूरत पहुंचे थे। शिरसाट ने विधायक का नाम लिए बिना बताया कि रास्ते में एक विधायक काफी घबराया हुआ था। वह उस गाड़ी से उतरना चाहता था, जिसमें सभी विधायक जा रहे थे। शिरसाट ने कहा कि उस दिन हालात किसी वेब सीरीज की कहानी जैसे थे। अगर उस विधायक को कुछ हो जाता तो मामला बेहद गंभीर हो सकता था। उन्होंने कहा, 'उस दिन उसका राम नाम सत्य भी हो सकता था, लेकिन हमने उसे रोका नहीं और जाने दिया।' उनके इस बयान को अब धमकी के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर भी हुआ था ड्रामा
शिरसाट ने बताया कि सूरत पहुंचने से पहले रास्ते में एक टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी। वहां जाम लगना आम बात थी। ऐसे में एकनाथ शिंदे ने वहां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को फोन किया और रास्ता खुलवाने को कहा। शिरसाट के मुताबिक, एसपी ने बताया कि उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से कुछ निर्देश मिले हैं। इसके बावजूद शिंदे के कहने पर रास्ता साफ कराया गया और बागी विधायकों का काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश पाटिल बोले- मैं किसी दबाव में नहीं आया
शिरसाट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश पाटिल ने कहा कि उस समय सभी विधायकों पर किसी न किसी तरह का दबाव था। इसके बावजूद उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ बने रहने का फैसला किया था। पाटिल ने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं थे। उन्हें अंदाजा था कि सत्ता हासिल करने के लिए बागी विधायक किस हद तक जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह दूसरे मोबाइल नंबर के जरिए भी उद्धव ठाकरे के संपर्क में बने हुए थे। पाटिल के मुताबिक, वह तलासरी से वापस लौट आए थे और अपने फैसले पर कायम रहे।

भाजपा के दबाव का भी लगाया आरोप
कैलाश पाटिल ने दावा किया कि उस समय सभी विधायकों पर अलग-अलग तरह से दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विधायकों पर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दबाव था। इसी वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में सत्ता परिवर्तन हुआ। पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि संजय शिरसाट के बयान को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराई जाए।


ये भी पढ़ें: गृह मंत्रालय: व्हाट्सएप अकाउंट में लग रही सेंध, पढ़े जा रहे दूसरे यूजर के मैसेज! खतरे पर एनसीटीएयू क्या बोला?

2022 की बगावत से गिर गई थी ठाकरे सरकार
गौरतलब है कि जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के कई विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। इस घटनाक्रम के चलते उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, कैलाश पाटिल उस्मानाबाद, जिसे अब धाराशिव कहा जाता है, से विधायक रहे हैं। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) के टिकट पर अपनी सीट बरकरार रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed