पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आ गए। चार राज्यों में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही। पंजाब में आप की आंधी ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। यहां तक कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए।
Election result in Infographics: केशव की हार ने रंग में डाला भंग, धामी नहीं तोड़ पाए मिथक, 10 ग्राफिक्स में चुनाव नतीजों के बारे में सबकुछ
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जयदेव सिंह
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव लड़ी भाजपा को 255 सीटें मिलीं। उसका गठबंधन 273 सीटें जीतने में सफल रहा। हालांकि, डिप्टी सीएम केशव मौर्य की हार ने रंग में भंग डालने का काम किया। वहीं, उत्तराखंड में भाजपा ने हर चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक तोड़ दिया, लेकिन मुख्यमंत्री का चुनाव हारने का सिलसिला जारी रहा। मणिपुर में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ सत्ता हासिल की तो गोवा में प्रमोद सावंत अपना प्रभुत्व कायम रखने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन