फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elon Musk News: एलन मस्क और ग्राइम्स ने बेटी नाम रखा Exa Dark Sideræl, जानिए क्या होता है इसका मतलब

Fri, 11 Mar 2022 02:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
Elon Musk and Grimes' New Baby is Named Exa Dark Sideræl know what is the meaning of this name
एलन मस्क और ग्राइम्स ने बेटी नाम रखा Exa Dark Sideræl - फोटो : instagram/ grimes and elonmusk

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर पिता बन गए हैं। हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर ग्राइम्स (Grimes) ने टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क की बेटी को जन्म दिया है। एलन मस्क और ग्राइम्स का एक बेटा भी है। 33 साल की हॉलीवुड की सिंगर ने एक मैगजीन के साथ बातचीत में यह खुलासा किया है। दोनों ने अपनी बेटी का अजीबोगरीब नाम रखा है। इससे पहले एलन मस्क और ग्रीम्स ने अपने के बेटे का नाम  X Æ A-12 रखा था जिसकी उम्र दो साल है।



सबसे बड़ी बात यह है कि एलन मस्क और ग्राइम्स का ब्रेकअप हो चुका है। साल 2021 में दोनों ने करीब तीन साल तक साथ रहने के बाद अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। ग्राइम्स ने बताया है कि एलन मस्क और उनका रिश्ता कुछ अलग है। एलन मस्क और ग्राइम्स की यह बेटी सरोगेसी की मदद से पैदा हुई है। आइए जानते हैं कि एलन मस्क की बेटी का नाम क्या है और इसका मतलब क्या होता है। 

Elon Musk and Grimes' New Baby is Named Exa Dark Sideræl know what is the meaning of this name
एलन मस्क और ग्राइम्स ने बेटी नाम रखा Exa Dark Sideræl - फोटो : instagram/ grimes

सातवीं बार पिता बने एलन मस्क 

एलन मस्क और ग्राइम्स ने अपनी बेटी का अजीब नाम Exa Dark Sideræl रखा है जबकि निकनेम Y है। सातवीं बार पिता बने एलन मस्क की पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से पांच बच्चे हैं। साल 2020 में ग्राइम्स ने एलन मस्क के छठे बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम X Æ A-12 है। 

Elon Musk and Grimes' New Baby is Named Exa Dark Sideræl know what is the meaning of this name
एलन मस्क और ग्राइम्स ने बेटी नाम रखा Exa Dark Sideræl - फोटो : instagram/ elonrmuskk


जानिए क्या है बेटी के नाम का मतलब

एलन मस्क और ग्राइम्स ने अपनी बेटी का नाम  Exa Dark Sideræl रखा है जिसका मतलब बेहद खास होता है। गाइम्स ने बताया है कि  Exa सुपरकंप्यूटिंग टर्म exaFLOPS को दर्शाता है, तो वहीं डार्क का मतलब अज्ञात है जिससे लोग डरते हैं, लेकिन डार्क मैटर ब्रह्मांड का एक रहस्य है। उन्होंने Sideræl का मतलब बताया है ब्रह्माण्ड का सही समय। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk and Grimes' New Baby is Named Exa Dark Sideræl know what is the meaning of this name
एलन मस्क और ग्राइम्स ने बेटी नाम रखा Exa Dark Sideræl - फोटो : instagram/ elonrmuskk


ये नाम रखना चाहती थीं ग्राइम्स

ग्राइम्स अपनी बेटी का नाम Odysseus Musk रखना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने बेटी का नाम Exa Dark Sideræl रखा जिसे वह सही मानती हैं। इससे पहले  बेटे का नाम X Æ A-12 रखने की वजह से एलन मस्क और ग्राइम्स को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल किया था।

विज्ञापन
Elon Musk and Grimes' New Baby is Named Exa Dark Sideræl know what is the meaning of this name
एलन मस्क और ग्राइम्स ने बेटी नाम रखा Exa Dark Sideræl - फोटो : instagram/ elonrmuskk and grimes


एक बार फिर दोनों साथ हैं 
सितंबर 2021 में एलन मस्क और ग्राइम्स ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। दोनों करीब तीन साल तक साथ रहे थे। लेकिन ग्राइम्स ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक बार फिर दोनों एक साथ हैं और बेहद खुश हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed