ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बैठकर उनकी जीवन यात्रा सुनीं। इस बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- चाय पर मजेदार बातचीत हुई! और लोगों से जानकर और खास तौर पर यह देखकर खुशी हुई कि बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे यह योजना और ऐसी अन्य योजनाएं उनके जीवन में बदलाव ला रही हैं।
PMAY के लाभार्थी के घर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी भुवनेश्वर पहुंचने पर, अंतरजामई नायक और जहाजा नायक के घर गए। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ मिला है और वे अपने घर के मालिक होने पर गर्व करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके पोते सौम्यजीत समेत उनके परिवार से भी मिले। बता दें नायक परिवार ने पीएम मोदी को इस दौरान स्वादिष्ट खीरी भी परोसी।
2 of 4
पीएम मोदी ने ओडिशा में PM आवास योजना के लाभार्थियों से चाय पर की चर्चा
- फोटो : ANI
भुवनेश्वर को दी 3800 करोड़ की सौगात
वहीं इससे पहले आज, प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। उन्होंने राज्य में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने लगभग 14 राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त जारी की।
3 of 4
पीएम मोदी ने ओडिशा में PM आवास योजना के लाभार्थियों से चाय पर की चर्चा
- फोटो : ANI
PMAY के 26 लाख लाभार्थियों को सौंपी चाबियां
इस कार्यक्रम के दौरान देश भर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी के 26 लाख लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) लाभार्थियों को उनके घर की चाबियां भी सौंपी। पीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के लिए अतिरिक्त घरों के सर्वेक्षण के लिए AWS+ 2024 ऐप भी लॉन्च किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के परिचालन दिशा-निर्देश जारी किए।
4 of 4
पीएम ने PMAY के 26 लाख लाभार्थियों को सौंपी चाबियां
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने 'सुभद्रा' योजना का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार की प्रमुख योजना 'सुभद्रा' का शुभारंभ किया। बता दें कि यह सबसे बड़ी महिला-केंद्रित पहल है और इसके तहत 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस योजना के तहत, 21 से 60 वर्ष की आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को 2024-25 से 2028-29 तक पांच वर्षों में 50,000 रुपये मिलेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरण की शुरूआत की।