दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार बड़े अंतर से सत्ता पर काबिज हुई है। हालांकि, आप 2013 में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर पहली बार सरकार में आई थी, लेकिन वह सरकार महज 49 दिन ही चल सकी थी। वहीं, इस बार चुनावों में आप ने 2015 का कारनामा दोहराते हुए इस चुनाव में भी प्रचंड जीत हासिल की है।
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद कार्यकर्ताओं को दिल्ली में स्थित आप के दफ्तर पर संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के एक नन्हें समर्थक की तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 of 5
केजरीवाल का नन्हा समर्थक
- फोटो : PTI
वायरल हो रही इस तस्वीर में बच्चे ने हूबहू अरविंद केजरीवाल की तरह कपड़े पहने हुए हैं। वह दिल्ली के सीएम की तरह मफलर और स्वेटर पहन दिल्ली के दफ्तर पहुंचा। नन्हें समर्थक ने केजरीवाल के तर्ज पर टोपी पहनी हुई है।
3 of 5
केजरीवाल का नन्हा समर्थक
- फोटो : PTI
दरअसल, आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने और उन्हें जीत की बधाई देने के लिए आप के दफ्तर पहुंचा। जहां उसने अपने बच्चे को केजरीवाल के पहनावे के तर्ज पर कपड़े पहनाए हुए थे।
4 of 5
केजरीवाल का नन्हा समर्थक
- फोटो : PTI
केजरीवाल की तरह कपड़े पहने हुए इस नन्हें बच्चे की तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आप के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस बच्चे की तस्वीर ट्वीट की गई।
5 of 5
केजरीवाल का नन्हा समर्थक
- फोटो : PTI
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। जवाब में केजरीवाल ने भी उन्हें शुक्रिया कहते हुए दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए उनसे सहयोग की उम्मीद जताई। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सर। हमारे कैपिटल सिटी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मैं केंद्र के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।'