{"_id":"57043c704f1c1b2833c817bd","slug":"crowd-came-at-railway-platform-to-see-gatimaan-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 सेकेंड में गुजर गई ‘गतिमान’, देखने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
22 सेकेंड में गुजर गई ‘गतिमान’, देखने के लिए उमड़ी भीड़
Wed, 06 Apr 2016 04:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Wed, 06 Apr 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सात ट्रायल के बाद आखिरकार देश की सबसे तेज सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘गतिमान’ एक्सप्रेस पांच अप्रैल को दिल्ली-आगरा रूट पर दौड़ी। 22 सेकेंड में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन स्टेशन से गुजर गई। ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की काफी भीड़ रही।
2 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
देश की सबसे तेज गति (160 किमी प्रति घंटा) की ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों में कौतूहल रहा। ट्रेन को देखने के लिए स्थानीय लोग भी प्लेटफार्म टिकट खरीदकर जंक्शन पर पहुंचे।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने किया रवाना
3 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
नई दिल्ली स्थित रेल भवन में मौजूद केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को सुबह दस बजे गतिमान एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट स्टेशन के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन क्रास करने में 22 सेकेंड का समय लगा
4 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
मथुरा जंक्शन पर 11:19 बजे फूलमालाओं से सजी गतिमान एक्सप्रेस पहुंची और करीब 22 सेकेंड में स्टेशन से गुजर गई। हालांकि, जंक्शन को पार करने के दौरान ट्रेन की गति धीमी कर दी गई थी। इसके चलते ट्रेन को स्टेशन क्रास करने में 22 सेकेंड का समय लगा।
विज्ञापन
युवाओं ने ट्रेन के साथ सेल्फी ली
5 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
गतिमान एक्सप्रेस जैसे ही जंक्शन पर पहुंची तो वहां मौजूद युवाओं ने ट्रेन के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। कई यात्रियों और रेल अधिकारियों ने ट्रेन के स्टेशन से गुजरने के दौरान पूरी वीडियो भी बनाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।