फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: मिलिए रुसी राष्ट्रपति पुतिन के हमशक्ल से, इंटरनेट पर छाई है 'सीक्रेट चाइल्ड'

Thu, 03 Mar 2022 05:14 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 03 Mar 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin Lookalike Secret Child Goes Viral on the Internet Know All About It
मिलिए रुसी राष्ट्रपति पुतिन के हमशक्ल से - फोटो : Twitter/@sun44ess

रूस और युक्रेन के बीच अब युद्ध में कई अहम मोड़ आ चुके हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक बार फिर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुके हैं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद पुतिन ने पिछले 22 सालों से रूस की सत्ता की बागडोर संभाली हुई है। दुनिया के शक्तिशाली नेताओं में पुतिन शुमार है। दुनिया पुतिन के जीवन से जुड़ी कई बातें जानना चाहती है। अब इसी कड़ी में हम आपको पुतिन के हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं। पुतिन से शक्ल मिलने के करण इन्हें खूब पब्लिक अटेंशन मिल रहा है। इस हमशक्ल का नाम लुइज रोजोवा है। लुइज पुतिन के ही होमटाउन सेंट पीटर्सबर्ग में रहती हैं। रूसी मीडिया इनको राष्ट्रपति पुतिन के सीक्रेट चाइल्ड के तौर पर पेश करती है। अब ऐसे में लुइज की जिंदगी पर इसका खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। रूस और युक्रेन युद्ध के दौरान लुइज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति से उनकी शक्ल मिलने के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं लुइज के बारे में.......

Russian President Vladimir Putin Lookalike Secret Child Goes Viral on the Internet Know All About It
मिलिए रुसी राष्ट्रपति पुतिन के हमशक्ल से - फोटो : Instagram/@luizaroz_

लुइज अभी टीनएज में हैं और पढ़ाई कर रही हैं। लुइज स्वेतलाना क्रिवोनोगिख की बेटी हैं जिन्हें कथित तौर पर व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड भी कहा जाता है। 45 वर्षीय स्वेतलाना पेशे से एक क्लीनर थीं, लेकिन अब वो एक मल्टीमिलिनेयर बिजनेसवुमन बन चुकी हैं। वो इस समय रूशियन बैंक की पार्ट ओनर हैं।

Russian President Vladimir Putin Lookalike Secret Child Goes Viral on the Internet Know All About It
मिलिए रुसी राष्ट्रपति पुतिन के हमशक्ल से - फोटो : Instagram/@luizaroz_

हालांकि, लुइज की शक्ल भले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलती हो, लेकिन लुइज की मां स्वेतलाना ने कभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लुइज एक बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं, उनकी मां के पास £3.1million की कीमत का एक मोनैको मैंशन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin Lookalike Secret Child Goes Viral on the Internet Know All About It
मिलिए रुसी राष्ट्रपति पुतिन के हमशक्ल से - फोटो : Instagram/@luizaroz_

लुइज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 84 हजार से अधिक फॉलोवर्स भी हैं। दुनिया में लुइज को लेकर चर्चाएं होती हैं कि क्या लुइज पुतिन की बेटी हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति ने इसपर अपनी कभी कोई राय नहीं दी। हालांकि, स्वेतलाना ने एक बार इसपर कमेंट करते हुए कहा था कि हो सकता है लुइज यंग पुतिन की तरह दिखती हों। 

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin Lookalike Secret Child Goes Viral on the Internet Know All About It
मिलिए रुसी राष्ट्रपति पुतिन के हमशक्ल से - फोटो : Instagram/@luizaroz_

हालांकि, वहीं कुछ लोग इस पूरे मामले में लुइज को इस तरह से ट्रोल करने के खिलाफ हैं। कई लोगों का ये मानना है कि इस तरह से लुइज को जज नहीं करना चाहिए। इसमें लुइज की क्या गलती है। वहीं लुइज ने इस पूरे मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed