फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर : विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, इन देशों ने लगा दी है यात्रा पर पाबंदी

Sun, 28 Mar 2021 09:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 28 Mar 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in world, List of countries that have extended travel restrictions till april
यात्रा प्रतिबंध - फोटो : i stock

पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस खतरनाक महामारी के प्रसार पर काबू पाने के लिए कई देश अपने स्तर से एहतियातन कदम उठा रहे हैं। इनमें से कुछ देशों ने लॉकडाउन की प्रक्रिया अपनाई है तो कुछ देशों ने कोरोना के नए स्ट्रेन से बचने के लिए विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से देश हैं जिन्होंने दूसरे देश से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अप्रैल तक के लिए पूर्णतया पाबंदी लगा दी है...

Coronavirus in world, List of countries that have extended travel restrictions till april
यात्रा प्रतिबंध - फोटो : pixabay
फिनलैंड में यात्रा प्रतिबंध

कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए फिनलैंड की सरकार ने 17 अप्रैल 2021 तक के लिए विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। फिनलैंड में देश की आंतरिक सीमा से लेकर बाहरी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार का यह नियम 19 मार्च से प्रभावी हो गया है।

Coronavirus in world, List of countries that have extended travel restrictions till april
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इटली ने लगाई रोक

22 मार्च से इटली ने भी बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 खतरनाक जोन को  रेखांकित करते हुए विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर छह अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है। बता दें कि इटली ऐसा पहला यूरोपीय देश है, जिसने सबसे पहले राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया था। अब यहां लगभग हर  शहर से प्रति एक लाख लोगों पर 250 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। यहां हर हफ्ते करीब 22,000 मामले और 360 मौत दर्ज हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in world, List of countries that have extended travel restrictions till april
यात्रा प्रतिबंध - फोटो : pixabay
जर्मनी ने 15 अप्रैल तक के लिए विदेशी यात्रियों के प्रवेश के लिए रखी शर्त
जर्मनी ने पूरे देश में लॉकडाउन को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। यहां की सरकार ने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं जिसके तहत कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को प्रवेश के लिए क्वारंटीन और जांच की शर्त रखी है।
विज्ञापन
Coronavirus in world, List of countries that have extended travel restrictions till april
यात्रा प्रतिबंध - फोटो : social media
नीदरलैंड में बढ़ा लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नीदरलैंड ने भी लॉकडाउन को 20 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान यहां की सरकार ने अपने नागरिकों से 15 मई तक विदेश की यात्रा नहीं करने को कहा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed