देश में कोरोना वायरस से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 1251 पहुंच गई है। आकंड़ों को देखें तो इस संक्रमण से हुईं मौतों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। सरकार इस संक्रमण से देश को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। लेकिन बावजूद इसके हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति बेकाबू हो इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुजुर्गों के लिए परामर्श जारी किए हैं।
#LadengeCoronaSe: बुजुर्गों को भूलकर भी नहीं करना है ये काम, इन बातों का रखेंगे ख्याल तो कोरोना को देंगे मात
आइए सबसे पहले जानते हैं बुजुर्गों को क्या करना है
- घर पर रहें। घर में आने वाले किसी भी मेहमान से मिलने से बचें।
- साबुन और पानी से लगातार हाथ धोते रहें। चेहेरे को भी निश्चित अंतराल पर धोएं।
- छींकते और खांसते समय रूमाल का इस्तेमाल करें।
- घर पर ताजा भोजन खाएं, पानी पीते रहें, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ताजा जूस पीएं।
- व्यायाम और ध्यान करें।
- अपनी दैनिक निर्धारित दवाओं में जरा सी लापरवाही न बरतें।
- अपनी वैकल्पिक सर्जरी को कुछ महीनों के लिए स्थगित करें।
- नियमित रूप से संपर्क में आने वाली सतहों को साफ करें।
- अपने स्वास्थ्य की निगरानी करें। बुखार, सांस लेने में परेशानी होने पर नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।
- घर या बाहर किसी भी चीज को छूने के बाद अच्छे से हाथ धोएं।
- अपने इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए डाइट में पौष्टिक आहार शामिल करें।
#IndiaFightsCorona
— Ministry of Health 🇮🇳 #StayHome #StaySafe (@MoHFW_INDIA) March 30, 2020
जिन्होंने आपका हमेशा ख्याल रखा है, उनकी विशेष देखभाल करें। इस जानकारी को साझा करें और अपनी सुरक्षा के लिए हमारी मदद करें।#CoronaOutbreak #HealthForAll #SwasthaBharat pic.twitter.com/py0B93QnKX
भूलकर भी न करें ये काम
- अपने हाथों में ना ही खांसें और न छींकें।
- अगर आप बुखार और खांसी से पीड़ित हैं तो किसी के संपर्क में न आएं।
- अपने नाक, आंख, चेहरे और जीभ को न छुएं।
- बीमार लोगों के पास न जाएं।
- खुद से किसी तरह की दवाई का सेवन न करें।
- आस-पास के लोगों से उचित दूरी बनाए रखें, किसी से हाथ और गले न मिलें।
- रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल न जाएं, फोन से ही अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
- पार्क, बाजार जैसे भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचें।
- बहुत जरूरी न हो तो बाहर न जाएं। इससे वायरस की चपेट में आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
#CoronavirusOutbreak में यह समय कठिन है विशेषकर बुजुर्गों के लिए ऐसे में जरूरी है कि आप अपना विशेष ध्यान रखें
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) March 30, 2020
छोटी छोटी जानकारियां कि क्या करें और क्या न करें, आपकी सुरक्षा में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं pic.twitter.com/QfwmkNjap2
इंपीरियल कॉलेज लंदन के अध्ययन के मुताबिक जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है उनमें कोरोना से मृत्यु दर की आशंका 10 गुना ज्यादा है जबकि 40 से कम उम्र वालों में बहुत कम। ये एक तरह से आपके इम्यून सिस्टम पर भी निर्भर करता है। इसलिए जरूरी है कोरोना वायरस के बारे में बुजुर्गों समेत घर के अन्य सदस्यों को जागरूक करें और उन्हें मुंह पर मास्क पहनने और हाथ धोने जैसी बातें बताएं।