प्रयागराज इन दिनों दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बना हुआ है। मौनी अमावस्या पर तकरीबन आठ करोड़ लोगों ने गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए बीते एक-दो दिन से ही भारी संख्या में लोग यहां पहुंचने लगे थे। अमावस्या के चलते हर कोई संगम में स्नान करना चाह रहा था। इसके चलते मंगलवार शाम से ही संगम नोज पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। कई श्रद्धालु तो ऐसे थे जो मध्य रात्रि में ही संगम क्षेत्र में पहुंच गए थे और वहां आराम करने लगे थे। इस बीच रात करीब दो बजे खबर आई कि संगम नोज के पास भगदड़ मच गई। हालांकि आनन-फानन में कड़े प्रयासों के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। इस हादसे में 30 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 60 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। आइये टाइमलाइन के जरिये जानते हैं कैसे और कब ये हादसा हुआ और हादसे के बाद क्या क्या हुआ....
Mahakumbh: महाकुंभ में हुई भगदड़ से दूसरे दिन बदलते हालात तक, जानें प्रयागराज में अब तक क्या-क्या हुआ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 31 Jan 2025 04:49 PM IST
सार
Mahakumbh Stampede Timeline : महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया। संगम नोज के पास देर रात भगदड़ मच गई। इस दौरान मची भगदड़ में 90 श्रद्धालु घायल हो गए, जिसमें उपचार के दौरान 30 स्नानार्थियों की मौत हो गई। आइये जानते हैं हादसे की टाइमलाइन...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन