फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu massive fire broke out at Central Theatre near the Meenakshi Amman Temple in Madurai

मदुरै: मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास थिएटर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात; राहत-बचाव कार्य जारी

Sat, 12 Sep 2026 11:07 AM IST
अमन तिवारी एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:07 AM IST
सार

मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पश्चिमी गोपुरम के पास स्थित पुराने सेंट्रल थिएटर में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Tamil Nadu massive fire broke out at Central Theatre near the Meenakshi Amman Temple in Madurai
थिएटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास शुक्रवार देर शाम एक पुराने थिएटर में अचानक भीषण आग लग गई। आग सेंट्रल थिएटर की इमारत में लगी, जो लंबे समय से बंद पड़ा था और फिलहाल गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग देखते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में पांच से ज्यादा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। साथ ही आसपास मौजूद दुकानों और दूसरी इमारतों तक आग को पहुंचने से रोकने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थिएटर परिसर में आग अचानक भड़की और देखते ही देखते इमारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों के साथ इलाके में घना धुआं फैल गया। मंदिर के आसपास का क्षेत्र काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में आग की खबर से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में भी चिंता बढ़ गई। फिलहाल आग में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से थिएटर की इमारत और अंदर रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed