फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम से मुलाकात में अखिलेश ने यूपी के लिए मांगे 10600 करोड़

Sat, 07 May 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
Cm akhilesh yadav meets PM modi on drought
- फोटो : PIB

सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड में केन्द्र द्वारा पानी लेकर भेजी गई ट्रेन को बेशक प्रदेश सरकार ने लेने से मना कर दिया हो लेकिन शनिवार को जब सीएम अखिलेश यादव प्रधानमंत्री मोदी से मिले तो कुछ इस अंदाज में। 

Cm akhilesh yadav meets PM modi on drought
- फोटो : PIB

प्रधानमंत्री द्वारा सूखा प्रभावित राज्यों की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की। केन्द्र द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर लेने से इंकार करने के बाद दोनों सरकारों में तल्‍खी की खबरों के बीच यूपी के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को देखते ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस पर पीएम ने मुस्कराकर उनका स्वागत किया।

Cm akhilesh yadav meets PM modi on drought
- फोटो : PIB

बैठक के दौरान अखिलेश ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि राज्य के 55 जिले सूखे की मार से जूझ रहे हैं, वहां पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को संसाधनों की जरूरत है। इसके‌ लिए उन्हें ट्रेन और टैंकर की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश ने सूखा प्रभावित जिलों में राहत पहुंचाने के लिए केन्द्र से 10600 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cm akhilesh yadav meets PM modi on drought
- फोटो : ANI

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा हमने प्रधानमंत्री को सारी स्थिति से अवगत करा दिया है। हमने उन्हें बताया कि सूखे की आशंका को देखते हुए हमने पहले से ही इससे निपटने के इंतजाम शुरू कर दिए थे। इसलिए हालात इतने विकट नहीं हो पाए। अखिलेश ने बताया कि प्रधानमंत्री से टैंकरों के बारे में बात हुई जल्द ही वह मुहैया करा दिए जाएंगे तो सूखा प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाने की व्यवस्‍था हो सकेगी। 

विज्ञापन
Cm akhilesh yadav meets PM modi on drought
- फोटो : PIB

बुंदेलखंड में केंद्र द्वारा भेजी गई पानी की ट्रेन को वापिस करने के सवाल पर उनका कहना था कि बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं है बस उसे पहुंचाने की व्यवस्‍था करनी है। राज्य में भूख से मौत की खबर पर अखिलेश ने मीडिया से ही सवाल करते हुए कहा इसकी बेहतर जानकारी तो आप ही दे सकते हैं, मैं इस बारे में कुछ नहीं बता पाऊंगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed