फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर: मैजिक-ट्रक की भिड़ंत, 9 की मौत 10 घायल

Thu, 24 Mar 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 24 Mar 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahar: Magic-truck accident, 9 died 10 injured
दुर्घटनाग्रस्त टाटा मैजिक वाहन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर

यूपी के बुलंदशहर के सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे गुलावठी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मेला से लौट रहे श्रद्धालू सवार टाटा मैजिक में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चार लड़की समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। जिनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दर्दनाक घटना ने गांव कुरली के अलावा पूरे जनपदवासियों को भी झकझोर कर रख दिया है।

मेले में लोग दूर-दूर से मन्नत मांगने के लिए आते हैं

Bulandshahar: Magic-truck accident, 9 died 10 injured
हर मेले का होता है आयोजन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर

कोतवाली देहात के गांव पचौता में प्रत्येक वर्ष होली पर बाबा जय सिंह का मेला लगता है। मेले में लोग दूर-दूर से मन्नत मांगने के लिए आते हैं। बुधवार रात गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव कुरली से एक ही परिवार के करीब दो दर्जन लोग मेले में गए थे। गुरुवार सुबह टाटा मैजिक में बैठकर गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 3 बजे सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव पीर वियावानी के पास गुलावठी की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक में सामने से टक्कर मार दी। ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया

Bulandshahar: Magic-truck accident, 9 died 10 injured
टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया ट्रक - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर

टक्कर लगने टाटा मैजिक बुरी तहर छतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गांव कुरली निवासी विपिन(20) पुत्र सुरेंद्र (टाटा मैजिक ड्राइवर), मांगेराम(30) पुत्र रामू सिंह, नरेश(18) पुत्र नेत्रपाल, मधु(18) पुत्री कलुवा, मीनू(10) पुत्री कुसुमपाल, रानी(19) पुत्री काले, बबलू(26) पुत्र काले, कशिश(10) पुत्री बबलू निवासीगण गांव कुरली और बबलू का साला योगेंद्र उर्फ सचिन(23) पुत्र मुखत्यार निवासी सिरसा ग्रेटर नोएडा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है

Bulandshahar: Magic-truck accident, 9 died 10 injured
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर

इसके अलावा गंभीर रूप से घायल जगदीश(30) पुत्र राजपाल सिंह, कपिल(18) पुत्र राजपाल सिंह, सुमन(28) पत्नी जग्गी को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। इसके अलावा रेखा(31) पत्नी बबलू, मोनिका(20) पुत्री कलुआ, राधा(17) पुत्री वेदप्रकाश, कमलेश(50) पत्नी कमलेश, विनोद(20) पुत्र वेदप्रकाश, कलुआ(40) पुत्र श्याम लाल, शीला(45) पत्नी मांगे को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है।

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

Bulandshahar: Magic-truck accident, 9 died 10 injured
जांच के बाद ट्रक ड्राइवर के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ट्रक पंजाब के पटियाला का बताया जा रहा है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने दर्दनाक हादसे पर शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद होली के मौके पर जनपद शोक में डूबा है। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। कहा है कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed