फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनावः 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

Sat, 18 Feb 2017 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
bank will be closed for 5 days in UP
यूपी चुनाव के सात में से दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण का मतदान 19 को होने जा रहा है। इसके बाद 22 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होना है। आप सोच रहे होंगे कि हम आपको चुनाव तारीखों के बारे में क्यों बता रहे हैं, इस बारे में तो आप पहले से ही जानते हैं। आपका सोचना बिल्कुल सही है, लेकिन गौर करने वाली यह है कि इन चुनाव तारीखों का सीधा कनेक्‍शन आपकी जेब से है। 

ये जिले होंगे बैंक अवकाश से प्रभावित

bank will be closed for 5 days in UP
बंद पड़ा केनरा व बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम।
यूपी में विधानसभा के चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान के कारण बैंकों में 5 दिन का अवकाश रहेगा। अपने जरूरी काम निपटा लें। 22 फरवरी से बैंकों में अवकाश रहेगा, जिससे कैश की दिक्कत हो सकती है। चौथे चरण में प्रदेश के 12 जिलों में मतदान 23 फरवरी को होगा। प्रतापगढ, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली जिलों में मतदान होने के कारण बैंक 5 दिन के लिए बंद रहेंगे। 

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

bank will be closed for 5 days in UP
यूनियन बैंक वर्मा चौराहा का बंद एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
चौथे चरण के मतदान के लिए सार्वजनिक बैंकों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कारण ज्यादातर बैंक कर्मी 22 फरवरी को ड्यूटी के लिए निकल जाएंगे, इसलिए बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अपने समस्त बैंकिंग कार्य 21 फरवरी तक निपटा लें और जरूरी कैश का लेन-देन कर लें। इसके चलते एटीएम भी खाली रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे रहेगा 5 दिनों तक अवकाश

bank will be closed for 5 days in UP
22 फरवरी से बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी करेंगे। 23 को मतदान कराएंगे। 24 को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश है। 25 को महीने का चौथा शनिवार है। इससे बैंक बंद रहेगा। 26 फरवरी को रविवार है। उन्होंने ग्राहकों से कहा है कि उपभोक्ता 22 से पहले लेनदेन कर लें।
 
विज्ञापन

सात चरणों में हो रहा है चुनाव

bank will be closed for 5 days in UP
यूपी में सात चरणों में चुनाव चल रहा है जिसमें से दो चरण संपन्न हो चुके हैं। फरवरी 11, 15, 19,23,27 और मार्च 4,8 को यूपी में चुनाव है। मतगणना 11 मार्च को होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed